नमकीन फैक्ट्री में मेंटेनेंस के अभाव में टूटा था केबल, मालिक पर एफआईआर दर्ज

जबलपुर: आधारताल अंतर्गत जवाहरनगर स्थित एक नमकीन फैक्ट्री में 3 जुलाई को सुरक्षा मानकों की अनदेखी और लापरवाही के कारण फैक्ट्री में लगी लिफ्ट का मुख्य केबल तार अचानक टूट जाने से लिफ्ट नीचे सफाई कर रही महिला मजदूर के ऊपर जा गिरी थी। लिफ्ट के भारी मलबे के नीचे दबने से महिला की मौके पर ही मौत हो गई थी। जांच में यह बात आई कि मेंंटनेंस के अभाव में केबल टूटी थी। पुलिस ने फैक्ट्री मालिक के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

पुलिस के मुताबिक केवट मोहल्ला जवाहरनगर, आधारताल निवासी मालती केवट (48) तीन जुलाई को रोजाना की तरह सुबह करीब 10 बजे अपने घर से काम के लिए निकली थीं। वह लगभग 10:20 बजे नमकीन फैक्ट्री पहुंचीं थी। फैक्ट्री में काम के दौरान जब वह लिफ्ट के निचले हिस्से में झाड़ू लगाकर सफाई कर रही थीं, तभी अचानक एक जोरदार धमाके के साथ लिफ्ट का केबल तार टूट गया था ऊपर मंजिलों पर मौजूद भारी-भरकम लिफ्ट सीधे मालती केवट के सिर और शरीर पर आ गिरी थी। लिफ्ट के नीचे बुरी तरह दब जाने के कारण उन्हें संभलने का मौका भी नहीं मिला था और घटनास्थल पर ही उन्होंने दम तोड़ दिया था।

पुलिस द्वारा की गई मर्ग जांच और मृतिका की बेटी श्वेता केवट से की गई पूछताछ में फैक्ट्री प्रबंधन की लापरवाही उजागर हुई है। बयानों के अनुसार फैक्ट्री में जो लिफ्ट लगाई गई थी, उसका वायर और केबल सेटअप बेहद लापरवाही पूर्वक और बिना सुरक्षा मानकों के लगाया गया था। फैक्ट्री मालिक द्वारा लंबे समय से इस कमर्शियल लिफ्ट की सर्विसिंग या मेंटेनेंस का काम नहीं कराया गया था। तार कमजोर होने के बावजूद लगातार लिफ्ट का संचालन किया जा रहा था, जिससे यह बड़ा हादसा हुआ था। पुलिस ने नमकीन फैक्ट्री के मालिक रजनीश गुलाटी 63 वर्ष निवासी सनातन धर्म मंदिर के पास, थाना गोरखपुर, के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर लिया है।

Next Post

देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने प्रस्तुति किया नृत्य

Sat Aug 15 , 2026
इंदौर:श्री साईं विद्या मंदिर स्कूल में आज स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विशेष रूप से नर्सरी कक्षा के बच्चों के लिए यह स्वतंत्रता दिवस खास रहा, क्योंकि स्कूल में उनका यह पहला स्वतंत्रता दिवस था.इस अवसर […]

You May Like