देशभक्ति गीतों पर बच्चों ने प्रस्तुति किया नृत्य

इंदौर:श्री साईं विद्या मंदिर स्कूल में आज स्वतंत्रता दिवस हर्षोल्लास और देशभक्ति के माहौल में मनाया गया. कार्यक्रम में स्कूल के बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया. विशेष रूप से नर्सरी कक्षा के बच्चों के लिए यह स्वतंत्रता दिवस खास रहा, क्योंकि स्कूल में उनका यह पहला स्वतंत्रता दिवस था.इस अवसर पर नन्हे-मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति गीतों पर सुंदर नृत्य प्रस्तुत कर सभी का मन मोह लिया.

बच्चों ने उत्साह के साथ ड्राइंग बनाई और स्वतंत्रता दिवस की खुशियां साझा कीं. कार्यक्रम के दौरान बच्चों को लड्डू और चॉकलेट भी वितरित की गईं. बच्चों ने तिरंगे के साथ सेल्फी लेकर इस खास दिन को यादगार बनाया. स्कूल परिसर में पूरे कार्यक्रम के दौरान देशभक्ति और उत्साह का माहौल बना रहा. शिक्षकों ने बच्चों को स्वतंत्रता दिवस के महत्व के बारे में जानकारी देते हुए देश के प्रति प्रेम और सम्मान की भावना बनाए रखने का संदेश दिया.

Next Post

बायपास पर कार रोककर हमला और लूट, दो आरोपी गिरफ्तार

Sat Aug 15 , 2026
इंदौर: इंदौर-देवास बायपास पर कार रोककर उसमें सवार लोगों से मारपीट कर लूट करने वाले गिरोह के दो आरोपियों को शिप्रा पुलिस ने गिरफ्तार किया है. आरोपियों के कब्जे से लूटी गई कार और मोबाइल बरामद किए हैं. वारदात में शामिल तीन अन्य आरोपियों की तलाश जारी है.पालाखेड़ी कांकड़ निवासी […]

You May Like