जबलपुर: पाटन थाना अंतर्गत नुनसर चौकी क्षेत्र में बीती रात सर्विस रोड पर खड़े दो भाइयों को चाकू की नोक पर लूट लिया गया। हालांकि मामले में तीन आरोपित गिरफ्तार किए जा चुके है। पकड़े गए आरोपियों में एक नाबालिग भी शामिल है। पुलिस ने आरोपियों के पास से लूटी गई रकम, वारदात में इस्तेमाल चाकू और बिना नंबर की मोटरसाइकिल जब्त कर ली है।
पुलिस के मुताबिक सत्यम गौंड (22), निवासी करमेता माढ़ोताल, करमेता का आईटीआई का छात्र है। सोमवार रात करीब 11 बजे उसका ममेरा भाई पुष्पेंद्र सिंह गौड़ निवासी पन्ना, सतना काम के सिलसिले में जबलपुर आया था। दोनों भाई एमएम इंटरनेशनल स्कूल के पास सर्विस रोड के किनारे अपनी प्लेटिना बाइक पर बैठकर आपस में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान अंधमूक बायपास की तरफ से एक स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक एमपी 20 एक्स डी 0422 पर सवार तीन बदमाश वहां पहुंचे। बाइक रुकते ही तीनों युवक नीचे उतरे। बाइक चला रहे बदमाश ने तुरंत जेब से चाकू निकाला और दोनों भाइयों की गर्दन पर अड़ाकर जान से मारने की धमकी दी। पीडि़तों को संभलने का मौका भी नहीं मिला और बाइक पर पीछे बैठे लडक़े ने जबरन सत्यम की जेब से 500 और बीच में बैठे लडक़े ने पुष्पेंद्र की जेब से 355 छीन लिए।
मचा शोर, भागते समय डिवाइडर से टकराया लुटेरा
रुपए छीनने के बाद जब बदमाश भागने लगे, तो दोनों भाइयों ने शोर मचाना शुरू कर दिया। चीख-पुकार सुनकर पास के पेट्रोल पंप के कर्मचारी लाठियां लेकर दौड़ पड़े। खुद को घिरता देख बदमाश अपनी मोटरसाइकिल मौके पर ही छोडक़र पैदल भागने लगे। सत्यम और पुष्पेंद्र ने घेराबंदी कर दो आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया। वहीं, तीसरा आरोपी बदहवास भागते समय हाईवे के डिवाइडर से टकराकर सिर के बल गिर गया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। पेट्रोल पंप के स्टाफ ने उसे भी दबोच लिया। तत्काल डायल 112 को सूचना दी गई, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस टीम सभी को पकडक़र नुनसर चौकी ले आई। पुलिस ने आरोपित अंशुल घोषी (24) निवासी शाहीनाका, गढ़ा, सुधांशु पटेल (20) निवासी ग्राम रैपुरा पनागर, 16 वर्ष नाबालिग को दबोचा
