सीधी। जिले में लगातार हो रही भारी बारिश से खरीफ फसलों को नुकसान पहुंच रहा है। खासकर उड़द, मूंग और अरहर जैसी दलहन फसलें प्रभावित हुई हैं, वहीं धान की फसल को भी नुकसान होने की बात सामने आई है।
कई इलाकों में खेतों में पानी भर जाने से फसलें डूब गई हैं और उनके सड़ने का खतरा बढ़ गया है। लगातार बारिश के चलते किसानों की चिंता बढ़ गई है।
