भोपाल। दतिया विधानसभा उपचुनाव के परिणाम पर मध्य प्रदेश कांग्रेस मीडिया विभाग के अध्यक्ष मुकेश नायक ने मतदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए इसे भाजपा सरकार के लिए बड़ा संदेश बताया। उन्होंने कहा कि दतिया की जनता ने अपने जनादेश के माध्यम से प्रदेश सरकार को जगाने का काम किया है।
मुकेश नायक ने कहा, “मैं दतिया की जनता का हृदय से धन्यवाद करता हूँ। जनता ने जो जनादेश दिया है, वह मध्य प्रदेश की भाजपा सरकार को जगाने का काम करेगा।” उन्होंने कहा कि उपचुनाव का परिणाम जनता की भावना और सरकार के प्रति बढ़ते असंतोष को दर्शाता है।
उन्होंने दतिया के मतदाताओं के साथ-साथ कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों का भी आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी जनता के विश्वास पर पूरी तरह खरी उतरने का प्रयास करेगी।
