छत्तीसगढ़ छोड़कर अब पुड्डुचेरी के लिए खेलेंगे शशांक सिंह

रायपुर, 03 जुलाई (वार्ता) शशांक सिंह ने छत्तीसगढ़ का साथ छोड़कर 2026-27 के घरेलू सीज़न में पुड्डुचेरी का प्रतिनिधित्व करने का फ़ैसला किया है। छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ (सीएससीएस) ने उन्हें नो ऑब्जेक्शन सर्टिफ़िकेट (एनओसी) जारी कर दिया है। शशांक ने आरोप लगाया कि सीएससीएस के कुछ अधिकारियों द्वारा किया गया “अनादर” ही इस रिश्ते को तोड़ने की आख़िरी वजह बना।

शशांक ने क्रिकइंफो से बातचीत में कहा, “यह मुद्दा काफ़ी समय से चल रहा था। आईपीएल सीज़न ख़त्म होते ही मैंने राज्य संघ के अधिकारियों से बात करने की कोशिश की, लेकिन मुझे कोई जवाब नहीं मिला।

“छत्तीसगढ़ क्रिकेट प्रीमियर लीग 2026 से मुझे बाहर रखे जाने की उनके पास कोई ठोस वजह नहीं थी। उन्होंने मुझे यह भी नहीं बताया कि राज्य की संभावित टीम के लिए लगे ट्रेनिंग कैंप में मेरे नाम पर विचार क्यों नहीं किया गया।

“मैं यह नहीं कह रहा कि मुझे कोई विशेष तरजीह दी जाए, लेकिन बीसीसीआई का सर्वश्रेष्ठ सीमित ओवर ऑलराउंडर अवॉर्ड (2023-24 के लाला अमरनाथ ट्रॉफ़ी विजेता) जीतने वाला ख़िलाड़ी कम से कम आदर और स्थिति की स्पष्टता का तो हकदार है, मज़ाक बनाए जाने का नहीं।”

 

 

 

Next Post

दतिया में कांग्रेस की जीत का जश्न, घनश्याम सिंह का हुआ भव्य स्वागत

Mon Aug 3 , 2026
दतिया। विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी घनश्याम सिंह की जीत के बाद पूरे शहर में जश्न का माहौल देखने को मिला। जीत का प्रमाण पत्र मिलने के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और समर्थकों ने फूल-मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया, जबकि […]

You May Like