चावल, गेहूं में साप्ताहिक गिरावट, चीनी, खाद्य तेल मजबूत, दालों में घट-बढ़

नयी दिल्ली, 14 जून (वार्ता) घरेलू थोक जिंस बाजारों में बीते सप्ताह चावल का औसत भाव घट गया। चावल के साथ गेहूं में भी नरमी रही। चीनी और खाद्य तेलों में तेजी देखी गयी जबकि दालों में उतार-चढ़ाव का रुख रहा।

सप्ताह के दौरान चावल की औसत कीमत 20 रुपये गिरकर सप्ताहांत पर 3,831 रुपये प्रति क्विंटल रह गयी। गेहूं 22 रुपये सस्ता हुआ और 2,771 रुपये प्रति क्विंटल पर आ गया। आटे का भाव 12 रुपये टूटकर 3,270 रुपये प्रति क्विंटल हो गया।

सप्ताह के दौरान उड़द दाल की औसत कीमत 34 रुपये और चना दाल की नौ रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गयी। वहीं, मूंग दाल 36 रुपये और तुअर दाल 35 रुपये सस्ती हुई। मसूर दाल में सात रुपये प्रति क्विंटल की गिरावट रही।

बीते सप्ताह खाद्य तेलों में तेजी रही। मूंगफली तेल 347 रुपये और सोया तेल 136 रुपये प्रति क्विंटल उछल गया। पाम ऑयल में 119 रुपये और सूरजमुखी तेल में 93 रुपये की तेजी देखी गयी। वनस्पति 59 रुपये और सरसों तेल 41 रुपये प्रति क्विंटल महंगा हुआ।

मीठे के बाजार में बीते सप्ताह गुड़ का औसत भाव 14 रुपये प्रति क्विंटल बढ़ गया। चीनी भी 17 रुपये महंगी हुई।

 

Next Post

वैश्विक कारकों और घरेलू आंकड़ों से तय होगी बाजार की दिशा

Sun Jun 14 , 2026
मुंबई, 14 जून (वार्ता) बीते सप्ताह घरेलू शेयर बाजारों में रही लिवाली के बाद आने वाले सप्ताह में निवेशकों की नजर ईरान शांति वार्ता और विभिन्न वृहत आर्थिक संकेतकों पर होगी। ईरान और अमेरिका के बीच शांति वार्ता की उम्मीद में गत शुक्रवार को हुई जबरदस्त लिवाली से पिछले सप्ताह […]

You May Like