सीहोर। प्रांतीय शिक्षक संघ द्वारा शिक्षक सम्मान समारोह का आयोजन किया गया. समारोह में 151 शिक्षकों व शिक्षा विभाग से जुड़े प्राचार्य, खेल शिक्षक, लिपिक, सेवानिवृत्त शिक्षक, अतिथि शिक्षक, साक्षरता मित्र, कंप्यूटर ऑपरेटर व चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को सम्मानित किया गया.
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक सुदेश राय ने कहा कि शिक्षक केवल विद्यार्थियों को विषय का ज्ञान नहीं देते, बल्कि उनके व्यक्तित्व और भविष्य का निर्माण भी करते हैं. शिक्षक समाज को सही दिशा देने के साथ राष्ट्र निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. शिक्षकों का सम्मान वास्तव में शिक्षा और ज्ञान का सम्मान है.
भाजपा जिला अध्यक्ष नरेश मेवाड़ा ने कहा कि शिक्षक समाज की नींव को मजबूत करने का कार्य करते हैं. शिक्षक द्वारा दिए गए संस्कार और ज्ञान का प्रभाव विद्यार्थी के पूरे जीवन पर पड़ता है. ऐसे सम्मान समारोह शिक्षकों के उत्साह और मनोबल को बढ़ाने का कार्य करते हैं. इसी प्रकार नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर विकास ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र की भावी पीढ़ी के निर्माता हैं. विद्यार्थियों को संस्कार, अनुशासन और जीवन मूल्यों की शिक्षा देने में शिक्षकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है.
जॉइंट डायरेक्टर धर्मेंद्र शर्मा ने कहा कि शिक्षकों का सम्मान समाज की सकारात्मक सोच और शिक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को दर्शाता है. कार्यक्रम में आवासीय प्राचार्य आलोक शर्मा, खेल अधिकारी अताउल्ला खान, बीआरसीसी अजब सिंह, अशोक वर्मा, प्राचार्य आशीष शर्मा, एपीसी संजय जादौन, कार्यकारी महासचिव सतीश त्यागी तथा मानव कल्याण ट्रस्ट भोपाल के सुशील जैन अतिथि के रूप में उपस्थित थे.
समारोह के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले शिक्षकों एवं शिक्षा विभाग से जुड़े कर्मचारियों को सम्मान-पत्र एवं स्मृति चिह्न प्रदान कर सम्मानित किया गया. कार्यक्रम का संचालन प्रदीप नागिया ने किया. अंत में प्रांतीय शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष संजय सक्सेना ने संगठन के कार्यों को रेखांकित करते हुए अतिथियों, सम्मानित शिक्षकों तथा आयोजन को सफल बनाने में सहयोग करने वालों का आभार व्यक्त किया.
कार्यक्रम में राजेंद्र परमार, हेमंत मालवीय, माधव यादव, नरेश मेवाड़ा, अर्जुन सिंह, जितेंद्र सेन, दिनेश शर्मा, सुरेंद्र यादव, बद्री प्रसाद वर्मा, चंदर वर्मा, मुकेश मालवीय, जय सिंह ठाकुर, देशराज सोनी, शैलेन्द्र सिंह चौहान, सूरज सिंह पंवार, महेश मालवीय, नरेश सवासिया, मनोज व्यास, लखन महेश्वरी, राजेश तिवारी, ओमप्रकाश भावसार, अमृतलाल बिझावत एवं अनिल भिलाला आदि उपस्थित थे.
