वन विभाग की कार्रवाई : 18 नग सागौन लकड़ी से भरा वाहन जब्त

छिंदवाड़ा। खमारपानी वन परिक्षेत्र में वन विभाग की टीम ने गश्त के दौरान सागौन की अवैध लकड़ी से भरे अशोक लीलैंड वाहन को जब्त किया है। कार्रवाई के दौरान वाहन के पास मौजूद लोग वन अमले की गाड़ी की लाइट देखकर मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार 23-24 अगस्त की दरमियानी रात मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर  वन विभाग की टीम खमारपानी-दूधगांव से पुलपुलडोह मार्ग पर गश्त कर रही थी। इसी दौरान दूधगांव बीट कक्ष क्रमांक 1453 के गढ़देव क्षेत्र में एक चारपहिया वाहन दिखाई दिया। गश्ती दल को देखकर वाहन के पास खड़े लोग मौके से भाग गए। टीम ने वाहन की तलाशी ली तो अशोक लीलैंड वाहन क्रमांक एमएच 49 बीजेड 9104 में अवैध रूप से भरे 18 नग सागौन के , कुल 2.154 घन मीटर पाए गए। वन विभाग ने मौके पर ही वाहन और सागौन ल_ों को जब्त कर लिया। वन विभाग द्वारा पीओआर क्रमांक 46088/11 के तहत अज्ञात आरोपियों के विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927, 1969 तथा वन्यजीव पर्यावास नष्ट करने के संबंध में वन्यजीव (संरक्षण) अधिनियम 1972 की धाराओं के तहत कार्रवाई की गई है। फरार आरोपियों की तलाश जारी है। कार्रवाई में वन परिक्षेत्र खमारपानी एवं गुमतरा परिक्षेत्र के वन कर्मचारी तथा सुरक्षा श्रमिक शामिल रहे।

Next Post

दमोह एसपी और सागर डीआईजी के खिलाफ जमानती वारंट

Mon Aug 24 , 2026
जबलपुर। मप्र हाईकोर्ट अनिवार्य सेवानिवृत्ति से जुड़े आदेश के पालन में कथित लापरवाही पर सख्त रुख अपनाया है। जस्टिस विवेक जैन की एकलपीठ ने दमोह के पुलिस अधीक्षक और सागर के पुलिस उप महानिरीक्षक के खिलाफ सौ-सौ रुपये के जमानती वारंट जारी करने के निर्देश दिए हैं। दोनों को एक […]

You May Like

Play sound