पंचांग 20 जून 2025:-
रा.मि. 30 संवत् 2082 आषाढ़ कृष्ण नवमीं भृगुवासरे प्रात: 6/5 तदुपरि दशमी तिथौ रात 3/42, रेवती नक्षत्रे शाम 6/54, शोभन योगे रात 9/38, गर करणे सू.उ. 5/13 सू.अ. 6/47, चन्द्रचार मीन शाम 5/4 मेष, शु.रा. 12,2,3,6,7,10 अ.रा. 1,4,5,8,9,11 शुभांक- 5,7,1.
————————————————-
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका आगामी वर्ष: शुक्रवार 20 जून 2025
वर्ष के प्रारंभ में सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी, व्यवसाय में वृद्धि होगी, राजनैतिक लाभ होगा, वर्ष के मध्य में व्यवसाय की स्थिति में सुधार होगा, आय के अन्य स्त्रोतों में वृद्धि होगी, पूर्व परिचित से भेंट होगी, सफलता मिलेगी, मन प्रसन्न रहेगा, वर्ष के अन्त में अनावश्यक विवाद से मन खिन्न रह सकता है, स्थान परिवर्तन का योग है.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के व्यवसाय में वृद्धि होगी, राजनैतिक लाभ प्राप्त होगा, वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को पूर्व परिचित कार्यो में सफलता के योग हैं, कर्क राशि के व्यक्तियों को मनोनुकूल सफलता प्राप्त होने का संकेत है, मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को अधिक परिश्रम होगा, यात्रा में कष्ट होगा, मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को स्थान परिवर्तन का योग है, धनु और मीन राशि के व्यक्तियों का अनावश्यक विवादों से मन द्रवित रहेगा.
————————————————-
आज का भविष्य- शुक्रवार 20 जून 2025
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक संकोची, ईमानदार, व्यवहारकुशल, धैर्यवान,होगा, शिक्षा अच्छी रहेगी, ये परोपकारी, एवं प्रेरक होगा, भाई के साथ कार्यो में सदैव तत्पर रहेगा, माता पिता को जीवन में सुखी रखेगा.
————————————————-
मेष- जरूरतमंदों की मदद करके खुश होंगे, आय के नए श्रोत बनने से धन कोष में वृद्धि होगी, नए मैत्री संपर्क स्थापित होंगे, आर्थिक संसाधनों का उदय होगा.
वृषभ- लाभ के अवसर मिलेंगे, सूझबूझ कर आगे बढ़े, उलझनें दूर होंगी, राजकीय कार्यो में सफलता मिलेगी, नौकरी में कार्याधिक्त रहेगा.
मिथुन- सोच समझकर पॅूजी निवेश करें, धार्मिक कार्यो में भागीदारी से मन में संतोष रहेगा, व्ययभार अधिक होगा, अतिथि आगमन का योग है.
कर्क- अनुभवी लोगों की मदद से विवाद सुलझ जायेंगे, तनाव दूर होगा, कार्य की अधिकता से मानसिक चिन्ता रहेगी, आलस्य बना रहेगा.
सिंह- नए काम की शुरूआत में बाधा आ सकती है, गलत व्यक्तियों का साथ नुकसान देगा, इच्छित कार्य में सफलता मिलेगी, स्वास्थ्य अनुकूल रहेगा.
कन्या- बातचीत में नरमी बरतें, अनुभव की कमी से काम अटक सकते हैं, अज्ञात भय तथा चिन्ता रहेगी, रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी, संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेगा.
तुला- पारिवारिक आयोजन में भागीदारी बढेगी, माता पिता के स्वास्थ्य की चिन्ता रहेगी, रचनात्मक कार्यो में प्रगति होगी, संतान संबंधी शुभ समाचार मिलेगा.
वृश्चिक- समस्याओं को निपटाने में सफल होंगे, भावनाओं में बहकर गलत सौदा कर सकते हैं, भौतिक सुख साधनों की प्राप्ति होगी, अनावश्यक विवादों को टालें.
धनु- सोच समझकर पॅूजी निवेश करें, धार्मिक कार्यो में भागीदारी बढेगी, मातृपक्ष की चिन्ता रहेगी, सामाजिक कार्यो में संलग्नता रहेगी.
मकर- अटके कार्य सुलझा लेंगे, नए अवसर मिलने से उत्साह बढ़ेगा, नवीन वस्त्राभूषण उपहार की प्राप्ति होगी, निजी कार्यो में रूचि रहेगी.
कुम्भ- काम को वक्त पर पूरा करने का प्रयत्न करें, लंबी दूरी की यात्रा हो सकती है, स्वास्थ्य की अनुकूलता रहेगी, प्रियजनों से भेंटवार्ता होगी.
मीन- लाभ के अच्छे अवसर हाथ में आसकते हैं, दौड़धूप अधिक करना पडेगी, अनावश्यक कार्यो में संयम रखें, शत्रु की गतिविधियों पर ध्यान दें.
————————————————-
व्यापार भविष्य:
आषाढ़ कृष्ण नवमीं/दशमी को रेवती नक्षत्र के प्रभाव से सींगदाना, काली, उड़द, तिल, तेल, सरसों, लोहा, शेयर के भाव में तेजी होगी, गुड, खांड, आलू, निकिल, कॉपर, के भाव में घटा-बढी, होगी. भाग्यांक 2188 है.
————————————————-
