खेत से गायब अश्वगंधा का पुलिस ने खोला राज, दो आरोपियों सहित 2 क्विंटल माल व बोलेरो पिकअप जब्त

नामली। थाना नामली पुलिस ने अश्वगंधा चोरी के एक मामले का खुलासा करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार कर चोरी गया मशरूका बरामद किया है। कार्रवाई पुलिस अधीक्षक अमित कुमार के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक विवेक कुमार एवं एसडीओपी किशोर पाटनवाला के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी गायत्री सोनी के नेतृत्व में की गई।

पुलिस के अनुसार फरियादी मुकेश पिता भेरूलाल हाड़ा (45) निवासी ग्राम पंचेड ने 31 मार्च 2026 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी कृषि भूमि नामली-पंचेड रोड पर स्थित है, जहां उसने करीब 20 बीघा में अश्वगंधा की फसल बोई थी। कटाई के बाद फसल को तिरपाल पर सुखाने के लिए रखा गया था। 28 मार्च की रात अज्ञात बदमाश करीब 2 क्विंटल अश्वगंधा चोरी कर ले गए। रिपोर्ट पर थाना नामली में अपराध क्रमांक 104/2026 धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया व आरोपी गण की पुलिस रिमाण्ड प्राप्त कर पुछताछ की गई। आरोपीगण की निशादेही से अश्वगंधा व घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा बोलेरो पीकअप जब्त की।

गिरफ्तारी व बरामदगी:जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी विशाल (19) निवासी पंचेड व विजय (21) निवासी खोखरा को गिरफ्तार किया। पूछताछ में आरोपियों की निशानदेही पर चोरी गया करीब 2 क्विंटल अश्वगंधा एवं घटना में प्रयुक्त महिन्द्रा बोलेरो पिकअप क्रमांक एमपी 06-जीए -2133) जब्त की गई। जब्त मशरूका की कुल कीमत लगभग 2.90 लाख रुपए आंकी गई है। दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया गया है।

फरार आरोपी की तलाश जारी:प्रकरण में एक अन्य आरोपी संजय निवासी पंचेड अभी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के प्रयास जारी हैं।

Next Post

ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

Fri Apr 3 , 2026
शाजापुर। बेरछा रेलवे स्टेशन के पास शुक्रवार को एक युवक की ट्रेन की चपेट में आने से मौके पर ही मौत हो गई. घटना सुबह करीब 11 से 12 बजे के बीच हुई. सूचना मिलने पर बेरछा थाना पुलिस और रेलवे पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची. पुलिस ने घटनास्थल का […]

You May Like