मेला ग्राउंड में विवादित प्रदर्शनी के खिलाफ व्यापारियों का विरोध, दुकानें बंद रख एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

छतरपुर। छत्रसाल चौराहे स्थित मेला ग्राउंड में बाहरी आयोजकों को प्रदर्शनी लगाने की अनुमति दिए जाने के विरोध में आज (सोमवार) स्थानीय व्यापारियों ने बाजार बंद रखा। व्यापारियों ने एकजुट होकर एसडीएम कार्यालय पहुँचकर ज्ञापन सौंपा और प्रदर्शनी के आदेश को निरस्त करने की मांग की। विरोध प्रदर्शन में ग्राहक पंचायत के सदस्य भी शामिल थे।

यह विवादित अनुमति महोबा के आयोजकों को 10 नवंबर से 10 जनवरी तक मेला लगाने के लिए दी गई थी। स्थानीय विरोध के बाद, नगर पालिका ने आदेश निरस्त कर दिया था, लेकिन आयोजक कोर्ट से स्थगन आदेश प्राप्त कर लाए। अगली सुनवाई अगले सोमवार को होनी है, फिर भी ग्राउंड में काम शुरू कर दिया गया।

व्यापारी धर्म गुप्ता ने आरोप लगाया कि यह शुद्ध रूप से व्यापार है, जिसमें घटिया गुणवत्ता का सामान बेचा जा रहा है, जो ग्राहकों को ठगने और स्थानीय व्यापार को नुकसान पहुँचाने जैसा है। व्यापारियों ने चेतावनी दी है कि जब तक कोर्ट का अंतिम फैसला नहीं आता, तब तक इस आयोजन पर रोक लगाई जानी चाहिए।

Next Post

कब्जामुक्त होगी ओंकार नगरी, सर्वे के 'घातक' सवालों से घबरा रहे लोग

Mon Nov 10 , 2025
खंडवा। ओंकारेश्वर मंदिर के नीचे ओंकारेश्वर लोक नहीं बनेगा। जगह कम होने के कारण राज्य सरकार ने इस प्लान को ममलेश्वर मंदिर के पास बड़ी खुली जगह में ममलेश्वर लोक बनाने का निर्णय लिया है। ओंकारेश्वर में खासकर ममलेश्वर मंदिर के आसपास सर्वे का काम शुरू हो गया है। सर्वे […]

You May Like