कैलिफोर्नियाः पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर चलायीं रबर की गोलियां

लॉस एंजिल्स, 10 जून (वार्ता) अमेरिका में कैलिफोर्निया के लॉस एंजिल्स शहर में पुलिस ने शोरगुल वाले ग्रेनेडों के बाद सबसे सक्रिय प्रदर्शनकारियों पर रबर की गोलियां चलायीं है।

समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने बताया कि इससे पहले सुरक्षा बलों ने फ्लैश-बैंग ग्रेनेड का इस्तेमाल किया। बाद में कानून प्रवर्तन अधिकारियों ने सक्रिय प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए रबर की गोलियों का इस्तेमाल किया।

गौरतलब है कि हिंसा सात जून को तब भड़की जब लॉस एंजिल्स में अमेरिकी आव्रजन और सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) सेवा की ओर से अवैध प्रवासियों के खिलाफ छापेमारी की गयी, जिसके बाद विरोध प्रदर्शन शुरू हो गये। इस दौरान प्रदर्शनकारियों और पुलिस के बीच झड़पें हुयीं। इसी बीच प्रांत के लिए संघीय फंड में कटौती की खबरें भी सामने आयीं। अगले दिन व्हाइट हाउस ने शहर में दो हजार नेशनल गार्ड सैनिकों की तैनाती का ऐलान किया।

लॉस एंजिल्स काउंटी के अधिकारियों ने कहा कि उन्होंने नेशनल गार्ड की तैनाती की मांग नहीं की थी और यह फैसला बिना उनकी सलाह के लिया गया। यह रिपब्लिकन व्हाइट हाउस और प्रांत की डेमोक्रेटिक सरकार के बीच सार्वजनिक विवाद का मुद्दा बन गया।

 

Next Post

सांझा चूल्हा के रसोईयों को नही मिला दो साल का मानदेय

Tue Jun 10 , 2025
चितरंगी: साझाचूल्हा कार्यक्रम के तहत भोजन पकाने वाले रसोईयों को पिछले दो वर्षो से मानदेय नही मिला है। आरोप लग रहा है कि परियोजना अधिकारी एवं डीपीओ ने इस ओर ध्यान नहीं दिया जिसके चलते रसोईयों को मानदेय नही मिल पा रहा है।अब रसोईयां कार्यकर्ता भी अपने हक की लड़ाई […]

You May Like