माता-पिता को सताने वालों को मिले फांसी की सजा

सीहोर। गुरुवार को संकल्प वृद्ध आश्रम में अंतरराष्ट्र्रीय वृद्ध दिवस पर वृद्ध जनों का सम्मान किया गया. इस मौके पर मुख्य अतिथि विधायक सुदेश राय, नपाध्यक्ष प्रिंस राठौर और सुदीप प्रजापति उपस्थित थे.

कार्यक्रम में विधायक सुदेश राय ने कहा कि बुजुर्ग मां-बाप को घर से निकालने वाले बच्चों को फांसी की सजा मिले भी तो कम है. उन्होंने संचालक डॉ. राहुल सिंह से वृद्ध आश्रम में रहने वाले बुजुर्गों के सक्षम रिश्तेदारों के लिस्ट की मांग करते हुए कहा कि जिन्होंने जन्म दिया पढ़ा लिखाकर दुख तकलीफ उठाकर बड़ा कर दिया उन माता-पिता को सताने वाले बुजुर्गों की धन संपत्ति को हड़पने वाले सक्षम रिश्तेदारों के नाम भी उजागर होना चाहिए.

संकल्प वृद्ध आश्रम में रह रहे एक बुजुर्ग ने अपनी आयु 120 वर्ष होने का दावा किया. जिस पर विधायक सुदेश राय ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इस प्रकार मजबूत है उनकी प्रजा भी और देश के बुजुर्ग भी मजबूत हैं अंतर्राष्ट्रीय वृद्ध दिवस पर हम सभी बुजुर्गों का सम्मान कर रहे हैं. लोगों का अपमान बर्दाश्त नहीं करेंगे क्योंकि सभी को इस अवस्था में पहुंचना है ऐसे में बच्चे अगर तिरस्कार करते हैं तो उनको सजा मिलना चाहिए. कार्यक्रम में पार्षद लोकेंद्र वर्मा, नरेंद्र राजपूत, भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित थे.

 

Next Post

सोते समय कुल्हाडी से वार कर वृद्ध की हत्या

Fri Oct 2 , 2026
जबलपुर: कुंडम थाना अंतर्गत कल्याणपुर में टपरिया बनाकर रह रहे बुजुर्ग की सोते समय कुल्हाडी से तीन वार कर हत्या कर दी गई। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपित मौके से फरार हो गए । सूचना मिलते ही पुलिस मौका-ए-वारदात पर पहुंच गई और घटना स्थल से अहम साक्ष्य […]

You May Like