बाइक की सीट के नीचे 259 ग्राम एमडी ड्रग्स ले जाते धराया युवक

इंदौर: सुपर कॉरिडोर पर पुलिस को देखकर एक बाइक सवार युवक का घबराना उस पर भारी पड़ गया. क्राइम ब्रांच ने उसे रोककर बाइक की तलाशी ली तो सीट के नीचे 259 ग्राम एमडी छिपी मिली. आरोपी की पहचान सीतामऊ के रहने वाले मोहम्मद अल्तमस के रूप में हुई है. जब्त ड्रग्स की कीमत करीब 25 लाख 90 हजार रुपए बताई गई है.क्राइम ब्रांच की टीम शुक्रवार को मेट्रो लाइन के पिलर नंबर 205-206 के बीच सर्विस रोड पर वाहनों की जांच कर रही थी.

इसी दौरान काले रंग की होंडा शाइन पर आ रहा अल्तमस पुलिस को देखकर असहज हुआ और निकलने की कोशिश करने लगा. पुलिस ने उसे रोककर पूछताछ की और बाइक की तलाशी ली. सीट के नीचे पेट्रोल टंकी के पास पारदर्शी पन्नी में ड्रग्स छिपाकर रखी मिली. जांच में पन्नी में मिली सामग्री एमडी निकली, वजन कराने पर यह 259 ग्राम थी. पुलिस ने ड्रग्स के साथ बाइक भी जब्त की है.पुलिस आरोपी से पूछताछ कर रही है कि उसे इतनी बड़ी मात्रा में एमडी किसने दी थी और वह इसे लेकर कहां जा रहा था. पुलिस उसके संपर्कों और ड्रग्स की सप्लाई से जुड़ी कड़ियों की जानकारी जुटा रही है. आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत केस दर्ज किया है. डीसीपी राजेश त्रिपाठी का कहना है कि आरोपी से 259 ग्राम एमडी मिली है, पूछताछ में ड्रग्स के स्रोत और इसे आगे पहुंचाने वालों के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है.

Next Post

कलेक्टर और एसपी ने चित्रकूट पहुंचकर अतिवृष्टि प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण

Sat Aug 22 , 2026
सतना :मुख्यमंत्री जन विश्वास अभियान में बस में बैठकर मझगवां पहुंचे कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस, पुलिस अधीक्षक हंसराज सिंह, डीएफओ मयंक चांदीवाल सहित वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों ने शिविर के पश्चात चित्रकूट पहुंचकर अतिवृष्टि और मंदाकिनी नदी की बाढ से प्रभावित क्षेत्रों का मुआयना किया। उन्होंने मंदाकिनी नदी के भरत […]

You May Like