भांजे ने मामा पर चाकू से किया हमला

जबलपुर: गढ़ा थाना अंतर्गत भारत कॉलोनी में शराब के लिए पैसे न देने पर मुंहबोले भांजे ने अपने मामा पर चाकू से जानलेवा हमला कर दिया।पुलिस के मुताबिक, भारत कॉलोनी निवासी सिकंदर रैकवार (32) घर में सो रहा था तभी उनका मुंहबोला भांजा शैलू उर्फ शैलेंद्र कनौजिया वहां पहुंचा और शराब के लिए 500 मांगने लगा।

सिकंदर के मना करने पर आरोपी जान से मारने की धमकी देने लगा। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने चाकू निकालकर सिकंदर की दाहिनी आंख के नीचे, कान के पास और पीठ पर ताबड़तोड़ वार कर दिए और फरार हो गया। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी शैलू के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश शुरू कर दी है।

Next Post

शराब पीने पर मां ने डांटा, बेटा फांसी पर झूला

Mon Jul 27 , 2026
जबलपुर: गोराबाजार थाना अंतर्गत कजरवारा में एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई कि मृतक शराब पीकर घर पहुंचा था जिस पर मां ने उसे डांटा था। फिलहाल पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है। पुलिस के मुताबिक सुरेश […]

You May Like