
नीमच। जिला प्रशासन द्वारा नरवाई जलाने के विरूद्ध निरंतर सख्त कार्यवाही की जा रही है। कलेक्टर हिमांशु चंद्रा के निर्देशानुसार जिले में नरवाई जलाने पर अब तक कुल 60 प्रकरण दर्ज किए गए है। इनमें 2 लाख 35 हजार रूपये का अर्थदण्ड राजस्व अधिकारियों द्वारा आरोपित किया गया है। इसके अलावा एक किसान के विरूद्ध नरवाई जलाने पर अपराध पंजीबद्ध करवाया गया है।
