बैतूल। बडोरा स्थित स्काई सिटी कॉलोनी में एक घर के सोफे के अंदर करीब 5 फीट लंबा जहरीला कोबरा मिलने से परिवार में हड़कंप मच गया। सूचना पर पहुंचे सर्पमित्र विशाल विश्वकर्मा ने सुरक्षित रेस्क्यू कर कोबरा को जंगल में छोड़ दिया। लगातार बारिश के कारण सांपों के बिलों में पानी भरने से वे रिहायशी इलाकों की ओर आ रहे हैं। विशेषज्ञों ने लोगों से अपील की है कि सांप दिखने पर घबराएं नहीं, उसे पकड़ने या मारने की कोशिश न करें और तुरंत प्रशिक्षित रेस्क्यू टीम को सूचना दें।
Next Post
आलीशान घर में चल रहा था अवैध मिनी बार, हिस्ट्रीशीटर समेत पति-पत्नी गिरफ्तार
Fri Jul 31 , 2026
जबलपुर। मदनमहल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आलीशान मकान में चल रहे अवैध शराब कारोबार का पर्दाफाश करते हुए हिस्ट्रीशीटर बंटू विश्वकर्मा और उसकी पत्नी रजनी विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर के अलग-अलग हिस्सों और एक गुप्त […]

You May Like
-
4 months ago
न्यूजीलैंड शुरु करेगा फ्रैंचाइजी आधारित एनजेड 20 लीग