आलीशान घर में चल रहा था अवैध मिनी बार, हिस्ट्रीशीटर समेत पति-पत्नी गिरफ्तार

जबलपुर। मदनमहल थाना क्षेत्र में पुलिस ने एक आलीशान मकान में चल रहे अवैध शराब कारोबार का पर्दाफाश करते हुए हिस्ट्रीशीटर बंटू विश्वकर्मा और उसकी पत्नी रजनी विश्वकर्मा को गिरफ्तार किया है। मुखबिर की सूचना पर की गई कार्रवाई के दौरान पुलिस ने घर के अलग-अलग हिस्सों और एक गुप्त कमरे से भारी मात्रा में अंग्रेजी और देसी शराब के साथ नकदी भी बरामद की। पुलिस को देखकर मुख्य आरोपी छत के रास्ते भागने की कोशिश करता रहा, जबकि उसकी पत्नी ने पुलिस को गुमराह करने का प्रयास किया।

तलाशी में 43 बोतल, 818 पाव अंग्रेजी शराब, 387 पाव देसी शराब और शराब बिक्री से जुड़े 7,340 रुपये नकद जब्त किए गए। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ आबकारी अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर लिया है। अब यह जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में शराब कहां से लाई जा रही थी और इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं।

Next Post

देश की 'जेन ज़ी' पीढ़ी अतीत की नाकामियों और वर्तमान की संभावनाओं के बीच का फ़र्क़ अच्छी तरह समझती है: अग्रवाल

Fri Jul 31 , 2026
नयी दिल्ली 31 जुलाई (वार्ता) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय प्रवक्ता गोपाल कृष्ण अग्रवाल ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह को देश का ‘अतीत’ और विद्यार्थियों तथा युवाओं देश का भविष्य बताये जाने को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधते हुए कहा है कि […]

You May Like