मोदी 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की यात्रा करेंगे, जहां 42,500 करोड़ की परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे

नयी दिल्ली, (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी 28-29 अप्रैल को उत्तर प्रदेश की यात्रा करेंगे, जहाँ वह लगभग 42,500 करोड़ की विकास परियोजनाओं का उद्घाटन एवं शिलान्यास करेंगे।

इस दो दिवसीय यात्रा के दौरान श्री मोदी 28 अप्रैल को शाम करीब पांच बजे वाराणसी में आयोजित महिला सम्मेलन में भाग लेंगे और लगभग 6,350 करोड़ रुपये की विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इनमें प्रमुख रूप से वाराणसी-आजमगढ़ सड़क का चौड़ीकरण, कज्जाकपुरा और कादीपुर में रेल ओवरब्रिज तथा गंगा नदी पर बनने वाला नया रेल-सह-सड़क पुल शामिल है।

इसके अलावा, प्रधानमंत्री दो नई ‘अमृत भारत एक्सप्रेस’ ट्रेनों (बनारस-पुणे और अयोध्या-मुंबई) को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

वह यहां विभिन्न पेयजल, पार्क सौंदर्यीकरण, पुनर्विकास योजनाओं, जल शोधन संयंत्र, घाट सौंदर्यीकरण, सौर ऊर्जा संयंत्र एवं सड़क चौड़ीकरण योजनाओं का भी शिलान्यास करेंगे।

श्री मोदी 29 अप्रैल को हरदोई में 594 किलोमीटर लंबे ‘गंगा एक्सप्रेसवे’ का लोकार्पण करेंगे। लगभग 36,230 करोड़ रुपये की लागत से बना यह एक्सप्रेसवे मेरठ से प्रयागराज के बीच यात्रा के समय को 12 घंटे से घटाकर करीब छह घंटे कर देगा। यह छह-लेन का ग्रीनफील्ड कॉरिडोर उत्तर प्रदेश के 12 जिलों से होकर गुजरता है, जो पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश को तेज रफ्तार कनेक्टिविटी से जोड़ेगा।

 

 

 

Next Post

डेयरी क्षेत्र: सफलता और सवाल

Mon Apr 27 , 2026
मध्यप्रदेश में डेयरी क्षेत्र को लेकर जो ताजा आंकड़े सामने आए हैं, वे केवल प्रगति के संकेत नहीं हैं, बल्कि सहकारिता मॉडल की प्रभावशीलता का भी प्रमाण हैं. वर्ष 2025-26 में 1752 नई दुग्ध सहकारी समितियों का गठन और 701 निष्क्रिय समितियों का पुनर्जीवन, राज्य की डेयरी नीति के ठोस […]

You May Like