वाशिंगटन 07 मार्च (वार्ता) अमेरिका ने ईरान में 3,000 से ज़्यादा लक्ष्यों पर हमला करने का दावा किया है।
अमेरिका के केंद्रीय कमान ने सोशल मीडिया एक्स पर कहा है कि उसने गत एक सप्ताह में ईरान में 3,000 से ज़्यादा लक्ष्यों पर हमला किया है। गौरतलब है कि अमेरिका ने 28 फरवरी को इजरायल के साथ मिलकर ईरान के खिलाफ ऑपरेशन एपिक फ्यूरी शुरू किया था, जिसको अमेरिका का केंद्रीय कमान निर्देशित कर रहा है।
अमेरिका के केंद्रीय कमान के अनुसार हमलों के दौरान ईरान के करीब 43 जहाज़ों क्षत्रिग्रस्त हुए या नष्ट हो गए हैं। हमलों को उन जगहों के हिसाब से प्राथमिकी दी जा रही जो अमेरिका के लिए तुरंत खतरा पैदा करती हैं और इसका मकसद ईरानी सरकार की सुरक्षा प्रणाली को खत्म करना है।
