सीएम डॉ यादव ने वासुदेव बलवंत फड़के और कर्पूरी ठाकुर को पुण्यतिथि पर दी श्रद्धांजलि


भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट कर स्वतंत्रता सेनानी वासुदेव बलवंत फड़के तथा जननायक भारत रत्न कर्पूरी ठाकुर की पुण्यतिथि पर विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित की।मुख्यमंत्री ने अपने संदेश में कहा कि वासुदेव बलवंत फड़के ने मातृभूमि की स्वतंत्रता के लिए कोली, भील और धांगड़ समुदाय को संगठित कर रामोशी संगठन की स्थापना की और पुणे नगर पर नियंत्रण स्थापित कर स्वतंत्रता चेतना को मजबूत किया।

इसके साथ ही उन्होंने बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री कर्पूरी ठाकुर को स्मरण करते हुए उनके सरल, सहज और सौम्य व्यक्तित्व तथा गरीब कल्याण के प्रति समर्पण को प्रेरणादायी बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि उनका जीवन और कार्य समाज के लिए सदैव मार्गदर्शक बने।

Next Post

प्रकरण बैंको में प्रस्तुत न करने पर कमिश्नर ने जताई नाराजगी

Tue Feb 17 , 2026
रीवा:कमिश्नर बीएस जामोद ने कमिश्नर कार्यालय में आयोजित बैठक में स्वरोजगार प्रकरणों के निराकरण की जिलेवारी समीक्षा की.कमिश्नर ने कहा कि शासन की विभिन्न हितग्राहीमूलक योजनाओं के माध्यम से गरीबों को आर्थिक उन्नति के अवसर दिए जा रहे हैं. सभी बैंकर्स गरीबों के कल्याण की योजनाओं के प्रकरणों का संवेदनशीलता […]

You May Like