आईईएस स्कूल के विद्यार्थियों ने प्रतियोगिता में मारी बाजी

सीहोर। सामाजिक न्याय विभाग द्वारा आयोजित पेंटिंग और भाषण प्रतियोगिता में आईईएस पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम पूरे जिले में रोशन किया. विद्यार्थियों ने पेंटिंग के माध्यम से नशे के दुष्परिणाम और भाषण के माध्यम से नशामुक्त समाज के संकल्प को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया.पेंटिंग प्रतियोगिता में अन्वी यादव ने प्रथम, अंशिका गुप्ता ने द्वितीय और रुद्र प्रताप ने तृतीय स्थान प्राप्त किया. वहीं भाषण प्रतियोगिता में शीतल ने प्रथम, प्रकल्या के.एल. ने द्वितीय और आयुषी सेंगर ने तृतीय स्थान हासिल किया. मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेंद्र मेवाड़ा ने विजेता विद्यार्थियों को प्रमाणपत्र और ट्रॉफी प्रदान किए. इस उपलब्धि पर प्रो. मनीषा कवाथेकर ने बधाई दी.

 

Next Post

वीआईटी ने आर्मी सेंट्रल वेलफेयर फंड को दिए 5 लाख रुपए

Sat Oct 10 , 2026
सीहोर। वीआईटी यूनिवर्सिटी ने अपने सातवें वार्षिक दीक्षांत समारोह में भारतीय सेना के पूर्व प्रमुख और ऑपरेशन सिंदूर के सूत्रधार जनरल उपेंद्र द्विवेदी को भारतीय सशस्त्र बलों की सेवा और बलिदान के सम्मान में आर्मी सेंट्रल वेलफेयर फंड में 5 लाख की राशि का चैक असिस्टेंट वाइस प्रेसिडेंट सुश्री कादंबरी […]

You May Like

Play sound