रीवा में 8वीं की छात्रा को शराब पिला कर गैंगरेप दो आरोपी गिरफ्तार

रीवा। रीवा में अपराधियों के हौसले किस कदर बुलंद है इसका अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि कक्षा आठवीं की छात्रा को दो आरोपियों ने किराए के मकान में ले जाकर पहले शराब पिलाई और उसके बाद गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. आरोपियों की चंगुल से निकली छात्र परिजनों के पास पहुंची जिसके बाद घटना की जानकारी पुलिस को हुई. पुलिस ने वारदात को अंजाम देने वाले दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है जबकि छात्रा का मेडिकल परीक्षण करने के बाद मामले की जांच की जा रही है.

घटना के संबंध में नगर पुलिस अधीक्षक राजीव पाठक ने बताया कि कक्षा आठवीं में पढऩे वाली छात्रा जो सामान थाना क्षेत्र में रहती है 19 फरवरी की रात्रि तकरीबन 9 बजे घर से निकली थी. जिसके बाद छात्रा का कोई पता नहीं चला तो परिजनों ने उसके गुमशुदगी की शिकायत थाने में दर्ज कराई थी. पुलिस के मुताबिक छात्र 20 फरवरी की सुबह घर के पास ही मिल गई जिसके बाद छात्रा ने परिजनों को बताया कि उसे बोलेरो सवार दो युवक अपने साथ किराए के मकान मिले गए थे जहां उसे धोखे में रखकर कोल्ड ड्रिंक के बहाने शराब पिला दी जिसके बाद छात्र नशे में आ गई तो दोनों आरोपियों ने उसके साथ गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया. छात्रा ने बताया कि होश में आने के बाद वह सुबह किसी प्रकार से आरोपियों के चंगुल से निकली और सीधे परिजनों के पास पहुंची. पुलिस ने पीडि़त छात्रा की शिकायत पर दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.

Next Post

अवैध तरीके से ली गई 17 डीम्ड बिल्डिंग परमिशन निरस्त, 4 कंसल्टेंट के पंजीयन होंगे रद्द

Sat Feb 21 , 2026
छिन्दवाड़ा। शासन द्वारा नगर निगम से कॉलोनी विकास अनुमति प्राप्त वैध कॉलोनियों में 2000 वर्गफीट तक के भूखंडों पर भवन निर्माण के लिए पंजीकृत कंसलटेंट के माध्यम से डीम्ड बिल्डिंग परमिशन की सुविधा उपलब्ध कराई गई है। इसी प्रक्रिया के अंतर्गत एबीपीएएस 3.0 पोर्टल से जारी डीम्ड भवन अनुज्ञाओं की […]

You May Like

मनोरंजन