जबलपुर: घर में बंधक बनाने और गढ़ा पुलिस पर कार्रवाई न करने का आरोप लगाते हुए राजेन्द्र कुमार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत कर बताया कि 12 नवम्बर को सैनिक सोसायटी निवासी शिवशंकर दुबे के फोन करके बुलाये जाने पर तबसुम परवीन के घर की रजिस्ट्री की कापी लेने के लिए शिवशंकर दुबे के घर गया।
जहां 3-4 अन्य लोगों को बुलाकर शिवशंकर ने रजिस्ट्री न देकर के घर के अंदर उसे एवं तबसुम को बंधक बनाया। सूचना पर पुलिस पहुंची दोनों को बंधक मुक्त कराया। जिसके बाद मामले की रिपोर्ट करने थोन गए तो रिपोर्ट नहीं लिखी गई। एक माह बीत जाने के बाद एफआईआर नहीं हुई तो सीएम हेल्पलाइन में शिकायत की तो थाने बुलाकर शिकायत कटवाने का दबाव बनाया गया है।
