
सिंगरौली (एनबीएन)। माड़ा थाना क्षेत्र के ग्राम मलगो में सोमवार की दोपहर खेत में कार्य करते समय आकाशीय बिजली के चपेट में आने से 42 वर्षीय प्रौढ़ किसान की मौत हो गई। पुलिस के अनुसार ग्राम मलगो निवासी कृष्ण माधव शाह पिता देवराज शाह उम्र 42 वर्ष सोमवार की दोपहर 2 बजे खेत में कार्य कर रहा था,तभी आकाशीय बिजली गिरी और उसके चपेट में आने से मौत हो गई। पुलिस घटनास्थल पहुंच शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए माड़ा अस्पताल रवाना कर दिया।
