
सीधी।जिले में मुख्यमंत्री के प्रस्तावित कार्यक्रम के तैयारियों की समीक्षा बैठक कलेक्टर स्वरोचिष सोमवंशी तथा पुलिस अधीक्षक डाॅ रविन्द्र वर्मा की उपस्थिति में सम्पन्न हुई। कलेक्टर ने कहा कि आगामी 15 मई को मुख्यमंत्री का जिला मुख्यालय तथा मझौली में कार्यक्रम प्रस्तावित है। मुख्यमंत्री सीधी में मुख्यमंत्री लाड़ली बहना सम्मेलन तथा मझौली में जनजातीय सम्मेलन कार्यक्रम में सम्मिलित होंगे। कलेक्टर ने मुख्यमंत्री के भ्रमण के दौरान निर्धारित प्रोटोकाल का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।
