देवसर में एसडीएम का देर रात छापा, रेत कारोबारियों में हड़कंप

सिंगरौली : अवैध रेत उत्खनन और परिवहन की शिकायतों के बीच देवसर प्रशासन ने देर रात कार्रवाई कर खनिज कारोबार से जुड़े लोगों में हलचल पैदा कर दी। एसडीएम देवसर कृष्ण श्रीराम आईएएस ने रेत खदान सहित विभिन्न ठिकानों पर छापेमार कार्रवाई की।
इस दौरान अवैध रेत से भरे वाहन को कब्जे में लेने की जानकारी सामने आई है। वहीं कुछ स्थानों पर रेत के कथित अवैध भंडारण की जांच कर पंचनामा तैयार किए जाने की भी चर्चा है। वहीं अचानक हुई कार्रवाई से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। सूत्रों के अनुसार कुछ वाहन चालक मौके से भाग निकले। प्रशासन की इस पहल से अवैध उत्खनन पर अंकुश लगने की उम्मीद जताई जा रही है। अब कार्रवाई के बाद जप्ती, जुर्माने और प्राथमिकी को लेकर प्रशासन के अगले कदम पर नजर है। हालांकि, जप्त वाहनों की संख्या और आगे की वैधानिक कार्रवाई की आधिकारिक जानकारी सामने आना बाकी है।

Next Post

पाकिस्तान में ट्रेन के पटरी से उतरने से चार यात्रियों की मौत, 30 घायल

Tue Oct 13 , 2026
इस्लामाबाद, 13 अक्टूबर (स्पुतनिक/वार्ता) पाकिस्तान में पंजाब प्रांत के शेर शाह में एक यात्री ट्रेन के पटरी से उतरने से कम से कम चार लोगों की मौत हो गई और 30 लोग घायल हो गए। स्पुतनिक ने यह जानकारी दी। यह दुर्घटना मंगलवार तड़के हुई जब ट्रेन कराची से पेशावर […]

You May Like

Play sound