शादी के झांसे में बलात्कार, फिर कुंए में धकेल कर हत्या, आरोपी को आजीवन कारावास

छिंदवाड़ा। जुन्नारदेव न्यायालय ने ग्राम भूताह निवासी विकास आरसे (24) को विवाह का झांसा देकर बलात्कार करने, फिर हत्या कर शव कुंए में फेंकने के मामले में आजीवन कारावास और जुर्माने की सजा सुनाई। विशेष लोक अभियोजक श्रीमती गंगावती इहेरिया ने बताया कि विकास ने युवती से शादी का वादा कर शारीरिक संबंध बनाए, जिससे वह गर्भवती हो गई। 25 अगस्त 2024 को युवती ने विवाह की जिद की तो आरोपी ने उसे बिरयानी खिलाकर बहलाया और फिर हनुमान मंदिर के पास ले जाकर गला दबाकर कुंए में धकेल दिया। पुलिस जांच में घटनास्थल से मृतिका के जेवर और आरोपी के मोबाइल पेमेंट के सबूत मिले। न्यायालय ने आरोपी को धारा 103(1) बीएनएस में आजीवन कारावास सहित कुल तीन धाराओं में कठोर सजा और अर्थदंड से दंडित किया।

Next Post

समेरिटंस स्कूल सांदीपनि में NCC गर्ल्स की भर्ती 

Fri Jul 11 , 2025
नर्मदापुरम। 5 एमपी गर्ल्स बटालियन से संबद्ध समेरिटंस सीनियर सेकेंडरी स्कूल की जूनियर विंग गर्ल्स की भर्ती प्रक्रिया कमान अधिकारी के निर्देश में शुक्रवार को सम्पन्न हुई। भर्ती प्रक्रिया के पूर्व सभी दस्तावेज की जांच एवं योग्यताओं, शारीरिक दक्षता एवं सामान्य ज्ञान परीक्षा बटालियन के प्रतिनिधि हवालदार कुलवीर चंद्र, हवालदार […]

You May Like