रीवा: चोरहटा बायपास में चंद्रलोक होटल के पास शनिवार को भीषण सड़क हादसा हो गया। तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल को जोरदार ठोकर मार दी, जिससे बाइक सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।
ट्रक ने मारी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक सवार तीन लोग चोरहटा बायपास से गुजर रहे थे। इसी दौरान चंद्रलोक होटल के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।
परिजनों ने किया चक्काजाम
घटना की सूचना मिलते ही मृतकों के परिजन मौके पर पहुंच गए। आक्रोशित परिजनों ने शव सड़क पर रखकर चक्काजाम कर दिया। जाम के कारण बायपास पर दोनों तरफ वाहनों की लंबी कतार लग गई।
Next Post
सामूहिक प्रयास से समाज को कुरीतियों से किया जा सकता है मुक्त
Sun Jun 28 , 2026
रीवा:महिला एवं बाल विकास विभाग, जिला रीवा एवं अहिंसा वेलफेयर सोसाइटी के संयुक्त तत्वावधान में जवा स्थित रॉयल पैलेस में ‘बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना’ एवं ‘हब फॉर एम्पावरमेंट ऑफ वूमेन’ अंतर्गत बाल विवाह एवं बाल श्रम उन्मूलन विषय पर एक दिवसीय प्रशिक्षण सह जागरूकता शिविर का सफल आयोजन किया […]

You May Like
-
1 year ago
UP STF को चकमा देकर भागा आरोपी
-
1 year ago
लोकसभा का सत्रावसान
-
10 months ago
उफ्फ ये सियापा का गाना दिल परिंदा रिलीज
-
3 months ago
मोदी ने ईस्टर की शुभकामनाएं दीं