ग्वालियर: भारत इस वर्ष नई दिल्ली में 2025 वर्ल्ड पैरा एथलेटिक्स चैंपियनशिप की मेजबानी कर रहा है जो आज से 6 अक्टूबर तक आयोजित हो रही है। खेल मंत्रालय और आयोजक समिति ने इस प्रतिष्ठित कार्यक्रम में तैयारियों को गति देने के लिए जेयू के खेल विभाग के प्रशिक्षक डॉ.गजराज सिंह को कोऑर्डिनेटर के पद पर नामित किया है।
आयोजकों के अनुसार गजराज सिंह को यह कार्य उनके खेल प्रबंधन अनुभव, पैरा खिलाड़ी कल्याण एवं समन्वय क्षमता को देखते हुए सौंपा गया है। कोऑर्डिनेटर के रूप में वह आयोजन की तैयारियों जैसे स्थल व्यवस्था, खिलाड़ी व टीम लॉजिस्टिक्स, सुरक्षा प्रबंधन और अंतरराष्ट्रीय समन्वय की निगरानी करेंगे। नियुक्ति के बाद उन्होंने कहा कि 2025 चैंपियनशिप को विश्वस्तरीय बनाना हमारा लक्ष्य है। मैं हर पहलू पर ध्यान दूंगा ताकि पैरा खिलाड़ियों को बेहतर मंच मिले।
