घुघरी के मोहगांव गिठार मार्ग पर गड्ढों का संकट, हादसों का बना अड्डा

मंडला/घुघरी: घुघरी से मोहगांव जाने वाले मुख्य मार्ग पर ग्राम गिठार के समीप सड़क की हालत बदहाल है। सड़क में जगह-जगह बड़े-बड़े गड्ढे बन गए हैं, जो राहगीरों और वाहन चालकों के लिए जानलेवा साबित हो रहे हैं। मोटरसाइकिल सवार हों या बड़े वाहन, सभी को इन गड्ढों से गुजरते समय जोखिम उठाना पड़ता है।
स्थानीय निवासियों के अनुसार, अब तक कई लोग इन गड्ढों के कारण हादसों का शिकार हो चुके हैं।

बारिश में स्थिति और भी विकट हो जाती है। गड्ढों में पानी भर जाने से उनकी गहराई का अंदाजा नहीं लग पाता, जिससे वाहन फिसलने या पलटने का खतरा बढ़ जाता है। पैदल चलने वालों के लिए भी यह सड़क किसी मुसीबत से कम नहीं।ग्रामीणों ने बताया कि वर्षों से सड़क की मरम्मत नहीं हुई है।

गड्ढों के कारण वाहन चालकों को जख्मी होना पड़ता है और आये दिन दुर्घटनाएं होती हैं। इसके बावजूद प्रशासन की अनदेखी से जन आक्रोश पनप रहा है।ग्रामीणों ने मांग की है कि प्रशासन तत्काल इस सड़क की मरम्मत कराए ताकि बारिश के मौसम में किसी बड़ी दुर्घटना की नौबत न आए। यदि समय रहते मरम्मत नहीं हुई तो कभी भी बड़ी अनहोनी हो सकती है।
आज फिर घनघोर बारिश से हालात और बिगड़े
रविवार को इलाके में जमकर बारिश हुई, जिससे सड़क पर और ज्यादा पानी भर गया। अब इस मार्ग से गुजरना पहले से भी ज्यादा खतरनाक हो गया है।

Next Post

एसिड पीने के बाद लंबे इलाज से परेशान, बुजुर्ग ने फांसी लगाकर दी जान

Sun Jul 13 , 2025
इंदौर:पारिवारिक तनाव के चलते चार महीने पहले एसिड पी चुके एक बुजुर्ग ने इलाज से उपजी शारीरिक पीड़ा से तंग आकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. मामला रावजी बाजार थाना क्षेत्र के केसर का बगीचा इलाके का है, जहां पीड़ित ने अपने घर में यह कदम उठाया. मृतक की उम्र […]

You May Like