पंचांग 27 अगस्त 2026:-
रा.मि. 05 संवत् 2083 श्रावण शुक्ल चर्तुदशी गुरूवासरे दिन 8/32, धनिष्ठा नक्षत्रे रात 2/59, शोभन योगे दिन 9/36, वणिज करणे सू.उ. 5/40, सू.अ. 6/20, चन्द्रचार मकर दिन 2/14 से कुम्भ, पर्व- पूर्णिमा व्रत, शु.रा. 10,12,1,4,5,8 अ.रा. 11,2,3,6,7,9 शुभांक- 3,5,9.
———————————————————
आज जिनका जन्म दिन है-
उनका का आगामी वर्ष: गुरूवार 27 अगस्त 2026
वर्ष के प्रारंभ में स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें. आर्थिक हानि होगी. भूमि भवन संबंधी मामलों में विवाद होगा. भावुकता पर नियंत्रण रखें. शारीरक कष्ट होगा. शिक्षा में अरूचि रहेगी. वर्ष के मध्य में सामाजिक स्थिति में सुधार होगा. आय में वृद्धि होगी. राजनैतिक क्षेत्र में लाभ होगा. वर्ष के अन्त में निर्धारित कार्यो में सफलता मिलेगी. कर्मचारियों के सहयोग से आंशिक सफलता लाभ के योग है.
मेष और वृश्चिक राशि के व्यक्तियों के सामाजिक कार्यो और व्यवसायिक क्षेत्र में लाभ होगा. वृष और तुला राशि के व्यक्तियों को कर्मचारियों के सहयोग से लाभ होगा. कर्क राशि के व्यकितयों को राजनैतिक लाभ प्राप्त होगा. सिंह राशि के व्यक्तियों को शिक्षा में अरूचि रहेगी. व्यवधान पैदा हो सकता है. मिथुन और कन्या राशि के व्यक्तियों को शासन संबंधी कार्यो में व्यस्तता रहेगी. धनु और मीन राशि के व्यक्तियों के पूर्व निर्धारित कार्योमें सफलता मिलेगी. मकर और कुंभ राशि के व्यक्तियों को धार्मिक कार्योमें खर्च करना होगा.
———————————————————
आज का भविष्य- गुरूवार 27 अगस्त 2026
आज जन्म लिये बालक का फल-
आज जन्म लिया बालक बुद्धिमान, विनोदी, चतुर, चंचल तथा स्वविवेकी होगा, इनकी शिक्षा उत्तम रहेगी. ये शीघ्र ही किसी से भी मित्रता कर लेते हैं. माता पिता के प्रति इनका झुकाव रहेगा.
———————————————————
मेष- जीवनसाथी के साथ मतभेद रह सकते हैं, प्रापर्टी संबंधी विवाद के समाधान की संभावना है. आजीविका के प्रयासों में उन्नति होगी, साहस बना रहेगा.
वृषभ- पारिवारिक अपेक्षाओं को पूरा करने में नाकाम रहेंगे, जिससे परिजन नाराज हो सकते हैं. मित्रता आपके लिये हितकर रहेगी, यात्रा में यथेष्ठ सावधानी रखें.
मिथुन- कार्यक्षेत्र में अप्रत्याशित सफलता के आसार हैं, हाथ में लिया गया काम पूरा होगा. खानपान पर नियंत्रण रखकर कार्य करें, उदर विकार से कष्ट हो सकता है.
कर्क- सामाजिक कार्यक्रमों में आपकी उपस्थिति नया उत्साह भर देगी, नये की शुरूआत हो सकती है, आमोद प्रमोद के साधनों में वृद्धि का योग है, संयम रखकर कार्य करें.
सिंह- बेहतर भविष्य के लिये आपको कुछ कठोर फैसले लेने पड़ सकते हैं, स्वास्थ्य का ध्यान रखें. अतिथि वृषभमन होगा, लाभ तथा यश प्राप्त होने का प्रबल योग है.
कन्या- खानपान में लापरवाही के चलते स्वास्थ्य बिगड़ सकता है, नौकरी में तरक्की का योग है. संतान कार्यों में तथा लेखन सृजन के कार्यों में सफलता मिलेगी.
तुला- अधिकारियों से काम के संबंध में उचित आश्वासन मिलेगा, शीघ्रता में कोई निर्णय न लें. नवीन निर्माण कार्यों में उन्नति होगी, संयम से कार्य करना हितकर रहेगा.
वृश्चिक- आप दूसरों के सहयोग के लिये हमेशा तैयार रहेंगे, साहस, पराक्रम एवं कामकाज के प्रति उत्साह रहेगा. सामाजिक कार्यों में रूचि रहेगी. मित्रता उपयोगी रहेगी.
धनु- प्रस्तावित योजनाएं बाधित हो सकती है, सुनी बातों पर कोई निर्णय न लें. मित्रों एवं कुटुम्बियों के सहयोग से आर्थिक समस्या दूर होगी. सतर्कता रखें.
मकर- नए संपर्को में सावधानी बरतें, लोग विश्वास में लेकर धोखा दे सकते हैं. मांगलिक कार्यों पर खर्च होगा, मनोरंजन, आमोद प्रमोद के साधनों में वृद्धि होगी.
कुम्भ- घरेलू उलझनें परेशान करेंगी, नकारात्मक सोच से बना बनाया काम बिगड़ सकता है. विशेष श्रम एवं प्रयास करने से सफलता प्राप्त होगी. संयम रखें.
मीन- आप रिश्तों को सहज रखने की कोशिश करेंगे, जिसका कुछ लोग अनुचित लाभ उठाने का प्रयास करेंगे. सोचे हुये कार्यों में सफलता प्रापत होगी.
———————————————————
व्यापार-भविष्य:
श्रावण शुक्ल चर्तुदशी को धनिष्ठा नक्षत्र के प्रभाव से गुड, खांड, जौ, गेहूं, चना, रूई कपास, चांदी, सोना के भाव में मंदी होगी. जीरा, धनियां के भाव पूर्ववत् रहेंगे. वायदा विचारा आज 11 बजकर 10 मिनिट से 20 मिनिट रूख पर व्यापार करना लाभप्रद रहेगा. भाग्यांक 3116 है.
———————————————————
