सिंगरौली: जिला मुख्यालय से 7 किमी दूर ढोटी में प्रधानमंत्री ग्रामीण सड़क योजना का महाप्रबंधक कार्यालय ऐसे इलाके में है, जहां आम आदमी पैदल चलने में भी परेशान हो। कहा जा रहा है कि कार्यालय इसी तरह दुर्गम स्थान पर इसलिए बनाया गया ताकि कलेक्टर और जनप्रतिनिधि आसानी से नजर न डाल सकें।
सूत्रों का कहना है कि विभाग खुद गांव-गांव सड़कें बना जनता की सुविधा बढ़ा रहा है, लेकिन अपने कार्यालय के लिए दलदल और कीचड़ में आने-जाने को मजबूर है। इसके चलते योजना की साख पर भी सवाल उठ रहे हैं।
भाड़े पर दशकों का दफ्तर
करीब डेढ़ दशक से कार्यालय किराये के घर में चल रहा है। शहर के आसपास या खाली सरकारी भवनों में इसे आसानी से शिफ्ट किया जा सकता था, लेकिन अब तक यह संभव नहीं हो पाया।
