8 दिन से नल नहीं आए,नाराज रहवासी बर्तन लेकर सडक़ पर बैठे 

रतलाम। नगर निगम में फैली अव्यवस्था और तालमले के अभाव में आधा शहर पानी के लिए तरस गया। करीब 8 दिन से नल नहीं आने पर क्रमांक 1 के रहवासियों का गुस्स फूटा और शुक्रवार को वे खाली बर्तन लेकर सडक़ पर बैठ गए और आंदोलन करने लगे।

आंदोलन के खिलाफ दौरान रहवासियों ने नगर निगम के जिम्मेदारों के खिलार्फ नारेबाजी की। रघुपति राघव राजा राम, महापौर, निगम कमिश्नर सद्बुद्धि दे भगवान के गीत भी गाए। रहवासियों के आंदोलन की सूचना मिलने पर नगर निगम के डिप्टी कमिश्नर करुणेश दंडोतिया. सीएसपी सत्येंद्र घनघोरिया, थाना औद्योगिक प्रभारी सत्येंद्र रघुवंशी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे। डिप्टी कमिश्नर नीचे नहीं बैठ पाए तो वह बाल्टी पर बैठ लोगों की समस्या जानी। लोगों ने जमकर शहर के जनप्रतिनिधियों के खिलाफ आक्रोश जताया। नारेबाजी की। महापौर व निगम कमिश्नर के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे लगाए। करीब तीन घंटे तक रहवासी रहवासी सडक़ पर बैठे रहे। बाद में पानी के टैंकर आने पर आंदोलन समाप्त किया। उल्लेखनीय है कि ऋतुराज संपवेल की शिफ्ट की गई पाइप लाइन का बैंड प्रेशर नहीं झेल पाया और फिर खिसक गया। इससे पटरी पार के 13 में से 9 वार्ड की जलप्रदाय व्यवस्था चरमरा गई। वार्ड पार्षद भावना हितेश पैमाल ने बताया कि 8 दिन हो गए है। घर में पीने के पानी नहीं आ रहा है। टैंकर आ रहा था वह भी कीचड़ युक्त आ रहा है। जनता आक्रोशित है। बोरिंग लगे थे उसके भी मीटर हटा दिए है। जनता पानी के लिए कहा जाएगा। कोई सुनने वाला नहीं है।

 

10 वार्ड के रहवासी पानी को तरसे

 

शहर के पटरी पार क्षेत्र में करीब 10 वार्डों में पिछले 8 दिन से जलप्रदाय नहीं हो रहा है। नगर निगम पानी के लिए कोई व्यवस्था भी नहीं कर पाया है। इससे नाराज होकर शुक्रवार को वार्ड क्रमांक 1 की जनता वार्ड पार्षद के साथ खाली बर्तन लेकर सडक़ पर बैठ गई।

Next Post

बाड़ीबाड़ा शासकीय स्कूल के एक प्राथमिक शिक्षक को किया निलंबित

Fri Dec 19 , 2025
छिंदवाड़ा। मोहखेड़ के ग्राम बाड़ीबाड़ा संकुल केन्द्र सांवरीबाजार में पदस्थ प्राथमिक शिक्षक देवीराम करपेती के शाला में शराब पीकर उपस्थित होने तथा कार्य के प्रति लापरवाही एवं उदासीनता बरतने पर तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है। जिला शिक्षा अधिकारी जी.एस.बघेल ने बताया कि मोहखेड़ विकासखंड के शासकीय प्राथमिक […]

You May Like

मनोरंजन