सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध अभियान

देवास। निगमायुक्त दलीप कुमार के निर्देशन में सिंगल यूज प्लास्टिक के विरुद्ध निगम द्वारा निरंतर चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बालगढ़ रोड सिल्वर कॉलोनी स्थित मकान एवं गोदाम पर कार्रवाई की गई। उल्लेखनिय है कि निगम द्वारा उक्त मकान एवं गोदाम को 20 अगस्त को सिंगल यूज प्लास्टिक निर्माण गतिविधियों के चलते सील किया गया था।

निरीक्षण के दौरान नगर निगम की टीम द्वारा जांच की गई, जिसमें प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक से संबंधित सामग्री पाई गई। निगम द्वारा नियमानुसार 1 लाख की चालानी कार्रवाई एवं लगभग 2 लाख की प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक सामग्री जब्त करने की कार्रवाई की गई।

निगम मुख्य स्वच्छता निरीक्षक रवि गोयनार ने बताया कि सिंगल यूज प्लास्टिक के निर्माण, भंडारण एवं उपयोग के विरुद्ध निगम का अभियान निरंतर जारी रहेगा तथा नियमों का उल्लंघन करने वालों पर चालानी व सामाग्री जप्त जैसी कार्रवाई की जाएगी।

कार्रवाई मे निगम मुख्य स्वचछता निरीक्षक रवि गोयनर, स्वच्छता निरीक्षक शंकर सांगते तथा स्वच्छ भारत मिशन से शाहनवाज शेख, मिथलेश चौकसे एवं मुकेश सोलंकी सहित निगम की टीम उपस्थित रही। निगम ने नागरिकों एवं व्यापारियों से प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए वैकल्पिक एवं पर्यावरण अनुकूल सामग्री अपनाने की अपील की है।

Next Post

सफाई मित्र बहनों ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की कलाई पर बांधीं राखी

Fri Aug 28 , 2026
उज्जैन । रक्षाबंधन के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने नगर पालिका निगम की सफाई मित्र बहन महाकाल मंदिर की सफाई मित्र बहन, महाकाल मंदिर की सुरक्षा करने वाली गार्ड के साथ राखी का पर्व उत्साह एवं उल्लास के साथ मनाया । शहर की स्वच्छता व्यवस्था में महत्वपूर्ण […]

You May Like

Play sound