कुणाल ठाकुर ने ‘ग्लोरी’ के सेट से शेयर की दमदार बीटीएस तस्वीरें

मुंबई, 25 अप्रैल (वार्ता) अभिनेता कुणाल ठाकुर ने ‘ग्लोरी’ के सेट से कुछ शानदार बिहाइंड-द-सीन्स तस्वीरें साझा की हैं, जिनमें उनका दमदार और सख्त अंदाज़ देखने को मिल रहा है। इन तस्वीरों में उनका सख्त ट्रांसफॉर्मेशन साफ झलकता है, जो उनके किरदार की शारीरिक मेहनत और गहराई को दर्शाता है। गौरतलब है कि स्लीवलेस ट्रेनिंग गियर में नजर आ रहे कुणाल ठाकुर की तराशी हुई बॉडी तुरंत ध्यान खींचती है, जो उनकी कड़ी तैयारी का सबूत है। उनकी मजबूत बाजुएं, सटीक पोस्चर और नियंत्रित बॉडी लैंग्वेज एक बॉक्सर की असली झलक पेश करती है। इसके साथ हाथों पर बंधी पट्टियां और बॉक्सिंग ग्लव्स उनके लुक को और भी वास्तविक बनाते हैं, जिससे यह सिर्फ स्टाइल नहीं बल्कि पूरी तरह जिया हुआ किरदार लगता है।

उनकी तैयारी के साथ उनका फोकस्ड, अडिग और पूरी तरह किरदार में डूबा हुआ एक्सप्रेशन भी उतने ही प्रभावशाली हैं, फिर वे चाहे किसी फेस-ऑफ में नजर आ रहे हों या सिर्फ एक पोज में खड़े हों, उनकी आंखों में एक धैर्यवान शांति के साथ गहराई भी नज़र आ रही है। इसके साथ ही उनके हल्के बिखरे बाल और घनी दाढ़ी इस रफ लुक को और मजबूत बना रही है।

एक अन्य तस्वीर में भिंची हुई मुट्ठियों के साथ कुणाल ठाकुर मुक्केबाज़ी के पोज में नजर आ रहे हैं, जो एक फाइटर की ऊर्जा को बखूबी दर्शाता है। उनके कपड़ों पर पसीने के निशान हैं, जो उनके इस लुक को और प्रामाणिक बनाते हैं। अपने किरदार के लिए की गई इन छोटी-छोटी तैयारियों पर कुणाल ने जिस बारीकी से ध्यान दिया है, वो दिखाता है कि यह सिर्फ एक लुक नहीं बल्कि एक कठिन सफर की कहानी है।कुल मिलाकर, ये बीटीएस झलकियां कुणाल ठाकुर की मेहनत और उनके किरदार के प्रति समर्पण को साफ तौर पर दिखाती हैं। फिलहाल उनका यह ट्रांसफॉर्मेशन बेहद भरोसेमंद और प्रभावशाली है किरदार की झलक देता है, जो बाहर से जितना मजबूत है, अंदर से उतना ही दृढ़ संकल्पित भी है।

Next Post

'कयामत से कयामत तक' की यादों के बीच होगा 'एक दिन' का स्पेशल प्रीमियर

Sat Apr 25 , 2026
मुंबई, 25 अप्रैल (वार्ता) फिल्म ‘कयामत से कयामत तक’ की सालगिरह पर ‘एक दिन’ का स्पेशल प्रीमियर होगा। आमिर खान प्रोडक्शंस की आने वाली फिल्म ‘एक दिन’ दर्शकों के बीच जबरदस्त एक्साइटमेंट पैदा कर रही है। एक कोमल और दिल छू लेने वाली प्रेम कहानी के रूप में पहचानी जाने […]

You May Like