
ग्वालियर। अब 90 प्रतिशत से कम ई-अटेंडेंस वाले शिक्षक सस्पेंड किए जाएंगे। स्कूल शिक्षा विभाग ने इस संबंध में डीईओ से रिपोर्ट मांगी है। प्राचार्य-अफसरों पर भी एक्शन होगा।
प्रदेश में उच्च माध्यमिक, माध्यमिक और प्राथमिक स्तर पर करीब 4.25 लाख शिक्षक पदस्थ हैं। विभाग ने 1 जुलाई से सभी शिक्षकों और शैक्षणिक अमले के लिए ई-अटेंडेंस अनिवार्य की। पहले ई-अटेंडेंस 90 प्रतिशत से कम होने पर शिक्षकों को स्वैच्छिक तबादले के लिए आवेदन करने से भी रोका गया था। वेतन कटौती के बाद अब सस्पेंशन भी होगा। शिक्षक संगठन लगातार ई-अटेंडेंस का विरोध कर रहे हैं।
