इंदौर:शहर की यातायात व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं सुव्यवस्थित बनाने के उद्देश्य से सिटी बस ऑफिस में यह तथ्य सामने आया कि शहर में ई-रिक्शा का संचालन अत्यधिक मात्रा में हो रहा है, जिससे कई बार यातायात बाधित हो रहा है. इस समस्या के समाधान हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए, जिनमें ई-रिक्शा के संचालन को चिन्हित मार्गों तक सीमित करना एवं उनके नियमन के लिए संबंधित विभागों को ठोस कदम उठाने के निर्देश दिए गए.
इसके साथ ही शहर में विभिन्न चौराहों एवं ट्रैफिक सिग्नलों पर स्थापित आईटीएमएस (इंटेलिजेंट ट्रैफिक मैनेजमेंट सिस्टम) को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए तकनीकी उन्नयन की आवश्यकता जताई गई. अधिकारियों को सिस्टम की समीक्षा कर जल्द से जल्द सुधारात्मक कार्यवाही सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए.
आठ प्रमुख चौराहों की पहचान की
शहर के 8 प्रमुख चौराहों की पहचान की गई, जहां पर यातायात का अत्यधिक दबाव रहता है। इन चौराहों पर ट्रैफिक को सुगम बनाने के लिए स्थानीय दुकानदारों एवं व्यापारियों के साथ समन्वय स्थापित कर अतिक्रमण हटाने एवं मार्गों को चौड़ा करने की दिशा में चर्चा की गई.
