ऑल इंडिया पुलिस वूशु प्रतियोगिता में सीधी के खिलाड़ियों का शानदार प्रदर्शन

सीधी । हैदराबाद में 23 से 30 जुलाई 2026 तक आयोजित ऑल इंडिया पुलिस वूशु प्रतियोगिता में वूशु ट्रेनिंग सेंटर, पुलिस लाइन सीधी के खिलाड़ियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए जिले एवं प्रदेश का गौरव बढ़ाया है। प्रतियोगिता में सीधी जिले के तीन खिलाड़ियों ने देशभर के विभिन्न पुलिस बलों के खिलाड़ियों के बीच शानदार प्रदर्शन करते हुए एक स्वर्ण, एक रजत एवं एक कांस्य पदक अपने नाम किया। प्रतियोगिता में गीतांजलि त्रिपाठी ने सीआईएसएफ का प्रतिनिधित्व करते हुए स्वर्ण पदक, राहुल यादव ने सीआईएसएफ की ओर से रजत पदक तथा वैष्णवी त्रिपाठी ने बीएसएफ का प्रतिनिधित्व करते हुए कांस्य पदक अर्जित किया। विशेष उल्लेखनीय है कि तीनों खिलाड़ी सीधी के वूशु ट्रेनिंग सेंटर, पुलिस लाइन में प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं तथा वर्तमान में खेल कोटे के माध्यम से केंद्रीय सुरक्षा बलों में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। गीतांजलि त्रिपाठी एवं राहुल यादव सीआईएसएफ तथा वैष्णवी त्रिपाठी बीएसएफ में पदस्थ हैं।

खेल के साथ-साथ देश सेवा में उनका योगदान जिले के युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है। जिला खेल एवं युवा कल्याण अधिकारी तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्रीमती कमला जोशी ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि यह सफलता पूरे जिले के लिए गर्व का विषय है। उन्होंने कहा कि सीधी के खिलाड़ी लगातार राष्ट्रीय स्तर पर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर जिले की पहचान को नई ऊंचाइयों तक पहुंचा रहे हैं। उन्होंने कहा कि खेल विभाग प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को बेहतर प्रशिक्षण और अवसर उपलब्ध कराने के लिए निरंतर प्रयासरत है तथा यह उपलब्धि जिले के अन्य युवाओं को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। जिला वूशु संघ की अध्यक्ष डॉ. रंजना मिश्रा ने खिलाड़ियों की उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि सीधी के खिलाड़ियों ने पूरे प्रदेश का नाम रोशन किया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस लाइन वूशु सेंटर में खिलाड़ियों द्वारा किए गए निरंतर अभ्यास, अनुशासन और समर्पण का यह परिणाम है। उन्होंने खिलाड़ियों के साथ उनके प्रशिक्षक मानिंद शेर अली खान को भी बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। जिला खेल प्रशिक्षक एवं वूशु कोच मानिंद शेर अली खान ने कहा कि इन खिलाड़ियों ने अपने खेल जीवन की शुरुआत सीधी के प्रशिक्षण केंद्र से की थी। आज वे देश की सेवा करने के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जिले का गौरव बढ़ा रहे हैं। यह उपलब्धि जिले के अन्य खिलाड़ियों को भी आगे बढ़ने के लिए प्रेरित करेगी।

Next Post

स्टार ऑफ द मंथ सम्मान से सम्मानित हुए उत्कृष्ट अधिकारी एवं कर्मचारी

Mon Jul 27 , 2026
सीधी । जिला पंचायत सभागार में आयोजित समय-सीमा बैठक के दौरान कलेक्टर विकास मिश्रा ने उत्कृष्ट कार्य संस्कृति को प्रोत्साहित करने की पहल के अंतर्गत ‘‘स्टार ऑफ द मंथ’’ के लिए चयनित अधिकारी एवं कर्मचारी को ‘‘उत्कृष्टता पुरस्कार’’ प्रदान कर सम्मानित किया। इस माह जिला कोषालय सीधी के सहायक कोषालय […]

You May Like