ग्रीहा रीजनल कॉन्क्लेव: भविष्य को जलवायु अनुकूल बनाएं

भोपाल: नूर-उस-सबाह पैलेस में शुक्रवार को ग्रीहा रीजनल कॉन्क्लेव का आयोजन हुआ। Innovate to Act for a Climate Resilient World थीम पर हुए इस सम्मेलन में जलवायु परिवर्तन से निपटने के लिए सतत विकास, हरित तकनीकों और ऊर्जा दक्ष भवनों पर गहन चर्चा हुई। विशेषज्ञों ने जलवायु संकट को मानव अस्तित्व के लिए गंभीर चुनौती बताते हुए नवाचार आधारित समाधानों की आवश्यकता पर बल दिया।

कार्यक्रम में नीति निर्माताओं, वास्तुविदों, पर्यावरणविदों और छात्रों ने भाग लिया। वक्ताओं ने कहा कि ऊर्जा संरक्षण, हरित भवन निर्माण और जनभागीदारी से ही जलवायु अनुकूल भविष्य का निर्माण संभव है। इस अवसर पर प्रदर्शनी भी लगाई गई जिसमें टिकाऊ तकनीकों का प्रदर्शन किया गया।

Next Post

भिंड में खाद के मामले में दो थानों में एफआईआर, समिति सचिव, प्रबंधक और ट्रांसफार्मर को बनाया आरोपी

Fri Sep 12 , 2025
भिण्ड: जिले में किसानों को खाद की किल्लत से बचाने और कालाबाजारी पर अंकुश लगाने के लिए नयागांव और पावई थाना क्षेत्रों में अलग-अलग मामलों में एफआईआर दर्ज कराई गई है। कार्रवाई में सहकारी समितियों के सचिव, सहायक प्रबंधक और ट्रांसपोर्टर तक को आरोपी बनाया गया है। पहला मामला पावई […]

You May Like