सीहोर. जेल परिसर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया.बंदियों का समग्र स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक उपचार एवं परामर्श प्रदान किया गया. शिविर में 174 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. शिविर के माध्यम से बंदियों को जांच एवं उपचार उपलब्ध कराते हुए उनके स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने का प्रयास किया गया. स्वास्थ्य शिविर में विभिन्न विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम उपस्थित रही. कुल 174 बंदियों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया. सिविल सर्जन डॉ. यूके श्रीवास्तव के नेतृत्व में जिला चिकित्सालय की टीम के अलावा जेल अधीक्षक सुश्री प्रतिभा पटेल, उप अधीक्षक अक्षय कुमार सिंहोक्तके, जेल चिकित्सक दिशा चौहान मौजूद थे.
