ग्वालियर को मिलेगा अंतरराष्ट्रीय स्तर का बीएसएफ म्यूजियम, मध्यप्रदेश शासन ने स्वीकृत किये 9.99 करोड़

ग्वालियर: ग्वालियर जिले के टेकनपुर स्थित सीमा सुरक्षा बल अकादमी के म्यूजियम को अंतरराष्ट्रीय स्तर का बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है।सीमा सुरक्षा बल अकादमी टेकनपुर, जिला प्रशासन ग्वालियर तथा मध्यप्रदेश टूरिज्म बोर्ड के मध्य एक महत्वपूर्ण समझौता किया गया है। इस त्रिपक्षीय समझौते के अंतर्गत म.प्र. राज्य पर्यटन विकास निगम द्वारा बीएसएफ के वर्तमान म्यूजियम का भव्य उन्नयन कार्य कराया जावेगा।
इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट का मुख्य उद्देश्य ऑडियो/विजुअल और इमर्सिव तकनीक के माध्यम से नागरिकों को बीएसएफ के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्र की रक्षा में उसके योगदान और जवानों के अदम्य साहस का जीवंत अनुभव कराना है, ताकि युवाओं एवं आम लोगों में सीमा सुरक्षा बल के प्रति रुझान और सम्मान जागृत हो सके। इस हेतु मध्यप्रदेश राज्य शासन द्वारा 9.99 करोड़ रूपये की राशि स्वीकृत की गई है।

म्यूजियम में होंगे ये अत्याधुनिक कार्य :-
1. वर्तमान म्यूजियम के सिविल कार्यों का सुदृढ़ीकरण एवं सौंदर्यीकरण।
2. अत्याधुनिक सिस्टम की स्थापना।
3. म्यूजियम परिसर में स्थित हवाई जहाज का उन्नयन।
4. विद्युतीकरण एवं आकर्षक लाइटिंग के कार्य।
5. वर्चुअल रियलिटी पर आधारित इमर्सिव अनुभव जोन का निर्माण।
कलेक्टर रुचिका चौहान ने बताया कि इस परियोजना के पूर्ण होने से ग्वालियर अंचल में पर्यटन को नई गति मिलेगी और टेकनपुर बीएसएफ म्यूजियम प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के प्रमुख टूरिस्ट डेस्टिनेशन के रूप में विकसित होगा।

Next Post

रियाद एयरपोर्ट पर हूती विद्रोहियों के मिसाइल हमले में हैदराबाद के आईटी इंजीनियर की मौत, उमरा करने गए परिवार के तीन सदस्य घायल

Mon Oct 12 , 2026
हैदराबाद,  सऊदी अरब की राजधानी रियाद स्थित अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर हूती विद्रोहियों द्वारा किए गए एक अचानक और खौफनाक मिसाइल हमले में हैदराबाद के एक 45 वर्षीय आईटी इंजीनियर मोहम्मद यूसुफ अली की दर्दनाक मौत हो गई है। मूल रूप से हैदराबाद के मेहदीपट्टनम के रहने वाले यूसुफ अली […]

You May Like

Play sound