फिटनेस का सीक्रेट आया सामने! विक्रांत मैसी और ऐश्वर्या राज ने खोले हेल्दी लाइफ के राज

नई दिल्ली में आयोजित ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में फेमस कलाकारों ने शिरकत की, जहां उन्होंने देशवासियों को प्रदूषण फ्री और सेहतमंद जीवन जीने का अचूक मंत्र दिया

देश की राजधानी नई दिल्ली में हेल्थ और पर्यावरण को लेकर एक बेहद खूबसूरत नजारा देखने को मिला। जिसने सबका ध्यान अपनी ओर खींच लिया। भागदौड़ भरी जिंदगी और बढ़ते प्रदूषण के बीच खुद को फिट रखना किसी चैलेंज से कम नहीं है। इसी चैलेंज का सामना करने के लिए देश के जाने-माने फिल्मी सितारों ने आम लोगों के साथ मिलकर एक अनोखी मुहिम की शुरुआत की है।

इस खास मुहिम पर अभिनेताओं ने न केवल अपनी फिटनेस के राज शेयर किया बल्कि यह भी बताया कि कैसे एक साइकिल का पहिया हमारे पूरे देश की सूरत बदल सकता है। जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में आयोजित इस कार्यक्रम का मकसद देश की युवा पीढ़ी को एक नई और सकारात्मक दिशा दिखाना था, ताकि वे अपनी हेल्थ को लेकर गंभीरता से सोच सकें।

ऐश्वर्या राज ने युवाओं को दिया फिटनेस का मूल मंत्र
‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ के आयोजन के दौरान मशहूर अभिनेत्री ऐश्वर्या राज ने युवाओं से बात करते हुए कहा कि ‘अगर जीवन में कामयाबी हासिल करनी है, तो सबसे पहले अपने शरीर को निरोगी बनाना होगा। उनके मुताबिक एक तंदुरुस्त काया और मन में सकारात्मक विचार ही किसी भी इंसान की तरक्की का असली आधार होते हैं।

अभिनेत्री ऐश्वर्या राज ने देश के नौजवानों से भावुक अपील करते हुए कहा कि वे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी में साइकिल को जरूर शामिल करें। उनका मानना है कि दो पहियों की यह सवारी केवल शारीरिक रूप से फिट रहने का जरिया नहीं है, बल्कि यह हमारे देश को स्वच्छ बनाने का भी एक बड़ा जरिया है। सस्टेनेबल लाइफस्टाइल अपनाकर ही हम आने वाली पीढ़ी को एक बेहतर और सांस लेने लायक माहौल दे सकते हैं।’

विक्रांत मैसी ने शेयर कि पर्यावरण को बचाने का आसान फॉर्मूला
‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ कार्यक्रम में मौजूद फेमस अभिनेता विक्रांत मैसी ने भी इस अभियान को आगे बढ़ाते हुए बेहद व्यावहारिक बातें शेयर कीं। विक्रांत ने कहा कि पर्यावरण को प्रदूषण से बचाना कोई बहुत मुश्किल काम नहीं है, बल्कि यह पूरी तरह से हमारे कॉमन सेंस पर निर्भर करता है।

विक्रांत मैसी के अनुसार अगर हम सब मिलकर सड़कों पर गाड़ियां निकालने के बजाय इस पारंपरिक सवारी का इस्तेमाल शुरू कर दें, तो जहरीली हवा की समस्या अपने आप खत्म हो जाएगी। प्रदूषण की इस गंभीर समस्या का सबसे सरल और सटीक समाधान हमारे अपने हाथों में ही छिपा हुआ है। इससे न सिर्फ हमारा वातावरण शुद्ध होगा बल्कि लोगों को जिम जाए बिना ही एक बेहतरीन वर्कआउट भी मिल जाएगा, जो उनके दिल और दिमाग दोनों को दुरुस्त रखेगा।’

बता दें, जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में ‘फिट इंडिया संडे ऑन साइकिल’ का 77वां संस्करण आयोजित किया गया। केंद्रीय मंत्री मनसुख मंडाविया की मौजूदगी में हुए इस कार्यक्रम में ऐश्वर्या राज, विक्रांत मैसी, बॉक्सर नूपुर श्योराण और अभिनेत्री-मॉडल रागिनी द्विवेदी ने हिस्सा लिया।

Next Post

कभी रणवीर सिंह के अतरंगी फैशन का उड़ाया था मजाक, आज उनकी सबसे बड़ी फैन बनीं अभिनेत्री मधु

Mon Jun 8 , 2026
अभिनेत्री मधु ने खुलासा किया कि वह कभी रणवीर सिंह के फैशन का मजाक उड़ाती थीं। हालांकि, उनकी मेहनत, आत्मविश्वास और एक अवॉर्ड शो में मिले खास सम्मान ने मधु की सोच बदल दी। बॉलीवुड अभिनेता रणवीर सिंह अपनी दमदार एक्टिंग, अलग फैशन सेंस और ऊर्जा से भरपूर व्यक्तित्व के […]

You May Like