खुजनेर रोड पर वेयर हाऊस के समीप क्रेशर मशीन से 3 विद्युत मोटर चोरी

राजगढ़। खुजनेर रोड पर हर्जीपुरा के यहां वेयर हाऊस के समीप एक क्रेशर मशीन से तीन विद्युत मोटर चोरी होने का मामला सामने आया है, यह के्रशर मशीन पूर्व विधायक हेमराज कल्पेनी की है.

जानकारी के अनुसार पूर्व विधायक श्री कल्पोनी के क्रेशर मशीन से रात्रि में अज्ञात लोग तीन विद्युत मोटर चोरी कर ले गये. खुजनेर रोड पर हर्जीपुरा के यहां यह क्रेशर मशीन है. पुलिस द्वारा इस मामले में शुक्रवार को एफआईआर दर्ज कर जांच शुरु कर दी है. सूत्रो के अनुसार पुलिस ने इस मामले में कुछ लोगों से पूछताछ की है.

पूर्व में भी हो चुकी है मोटर चोरी

जानकारी के अनुसार क्रेशर मशीन पर लगभग डेढ़ माह पूर्व भी मोटर चोरी होनेे की घटना हो चुकी है, जिसके आरोपी भी अभी तक गिरफ्तार नहीं हो सके है. पुलिस द्वारा कुछ लोगों को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है, जिसमें मोटर चोरी सहित अन्य वारदात को लेकर भी खुलासे हो सकते है.

 

Next Post

जर्जर विद्युत केबल से बना रहता हादसों का डर

Sat Dec 20 , 2025
पठारी। नगर के बस स्टैंड एवं कई जगह की जर्जर विद्युत केवल जर्जर होने से नागरिकों में हादसों का डर बना रहता है. नगर के कई मोहल्लों में बार बार जर्जर विद्युत केवल में आए दिन आग लग जाती है एवं जल कर टूट जाती है जबकि मुख्य बस स्टैंड […]

You May Like