गांधी जयंती पर जुड़वा तालाब में सेवा मेरा योगदान अंतर्गत स्वच्छता अभियान आयोजित


02 अक्टूबर, महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर जिला प्रशासन द्वारा जुड़वा तालाब परिसर में विशेष स्वच्छता अभियान चलाया गया।

गांधी जी के स्वच्छता के संदेश और स्वच्छ भारत मिशन की भावना को आगे बढ़ाते हुए तालाब एवं आसपास के क्षेत्र की सफाई की गई।

जिला प्रशासन ने निर्देश दिए हैं कि आगामी दिनों में जुड़वा तालाब की पूर्णतः सफाई सुनिश्चित की जाए तथा इसकी सतत मॉनिटरिंग की जाए। तालाब की नियमित स्वच्छता एवं रख-रखाव की जिम्मेदारी नगर निगम सिंगरौली द्वारा सुनिश्चित की जाएगी।

आइए, गांधी जी के स्वच्छता के संदेश को अपने व्यवहार का हिस्सा बनाएं और मिलकर स्वच्छ, सुंदर एवं स्वस्थ सिंगरौली के संकल्प को साकार करें।

Next Post

न्यूड वीडियो का विरोध करने पर पत्नी की हत्या करने वाले पति को उम्रकैद

Fri Oct 2 , 2026
भिंड: जिले के ग्राम पुलेह का पुरा में पत्नी की हत्या के मामले में तृतीय अपर सत्र न्यायालय ने आरोपी पति को दोषी मानते हुए आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। इसके साथ ही कोर्ट ने आरोपी पर 5 हजार रुपए का अर्थदंड भी लगाया है।यह वारदात 26 जून 2025 […]

You May Like