उपार्जन के पहले ही किसान व्यापारियों को बेच रहे धान

जबलपुर:दिसंबर से शुरू होने वाली धान खरीदी को अभी लगभग 15 दिन बाकी है। लेकिन उसके पूर्व की किसानों द्वारा कृषि उपज मंडी में बड़ी मात्रा में धान पहुंचाकर कर प्राइवेट व्यापारियों को बेच रहे हैं। जिसके चलते कृषि उपज मंडी में धान का अंबार लगा हुआ है।

उल्लेखनीय है की शासन द्वारा समर्थन मूल्य पर धान खरीदी के लिए तैयारी चल रही है और केंद्र का भी चयन जारी है। लेकिन किसानों की धान कट जाने के कारण कुछ किसान व्यापारियों को ही धान बेचना उचित समझ रहे हैं। जिसके लिए उनको नगद भुगतान भी व्यापारियों द्वारा किसानों को तुरंत कर दिया जाता है। जिससे किसान ज्यादातर प्राइवेट रूप में ही धान बेचना पसंद कर रहे हैं।

Next Post

अनुष्का सेन अपने पहले एल्बम 'कैमेलियन' के साथ पॉप कलाकार बनीं

Tue Nov 18 , 2025
लॉस एंजिल्स, (वार्ता) भारतीय डिजिटल स्टार एवं अभिनेत्री अनुष्का सेन अपने पहले एकल, “कैमेलियन” के रिलीज़ के साथ अपनी रचनात्मकता का विस्तार कर रही हैं, जो संगीत में उनका पहला कदम है। ‘वैराइटी’ की एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गयी। अनुष्का इस पॉप ट्रैक के माध्यम से गायन के […]

You May Like