सीवर सफाई के दौरान हादसा, दो सफाई कर्मी की हालत नाजुक

सतना। महादेव रोड पर सीवर लाइन की सफाई के दौरान बड़ा हादसा हो गया। ठेका कंपनी के दो सफाई कर्मी, किशन वर्मा (27) और आदर्श शुक्ला (25) जैसे ही सीवर चैंबर में उतरे, जहरीली गैस के असर से बेहोश हो गए। मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारियों ने तत्काल दोनों को बाहर निकाला और जिला अस्पताल पहुंचाया। चिकित्सकों के अनुसार दोनों की स्थिति गंभीर बनी हुई है। यह घटना फिर एक बार सीवर सफाई में सुरक्षा इंतज़ामों की लापरवाही पर सवाल खड़े कर रही है।

Next Post

जीएसटी स्लैब घटने पर खंडेलवाल ने बांटी मिठाई

Mon Sep 22 , 2025
बैतूल। मध्यप्रदेश भाजपा अध्यक्ष हेमंत खंडेलवाल ने जीएसटी के नए स्लैब लागू होने पर व्यापारियों को मिठाई बांटकर बधाई दी और कांग्रेस पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस नेता भूल जाते हैं कि जीएसटी से पहले हर वस्तु पर 8-9 तरह के कर वसूले जाते थे, जिससे उपभोक्ता […]

You May Like