पूर्वी रिंग रोड के किसान मुआवजा नीति से सहमत

इंदौर: शहर के नए पूर्वी रिंग रोड निर्माण को लेकर किसान सहमत हो गए हैं. शासन द्वारा गाइड लाइन बढ़ाने और मुआवजा नीति में सुधार करने के बाद सड़क निर्माण की सहमति दे दी है.आज कलेक्टर जनसुनवाई में सांवेर तहसील के किसान नए पूर्वी रिंग रोड में शासन द्वारा जमीन अधिग्रहण करने को लेकर चर्चा करने पहुंचे. इस दौरान किसानों ने कलेक्टर शिवम वर्मा के सामने जमीन लेने को लेकर चर्चा की.

कलेक्टर से जमीन के बदले कितना मुआवजा और किस गाइड लाइन से राशि देने पर खुलासा करने की मांग की. कलेक्टर वर्मा ने बताया कि शासन ने जो ग्रीन फील्ड कॉरिडोर के किसानों को जमीन के बदले चार गुना मुआवजा दिया है, वही पूर्वी रिंग रोड के किसानों को मिलेगा. किसानों ने बड़ी हुई गाइड लाइन दर से राशि देने की बात कही.

इस पर कलेक्टर ने कहा है कि वर्तमान गाइड लाइन से ही चार गुना मुआवजा दिया जाएगा. किसानों ने शासन की मुआवजा नीति पर सहमति जताते हुए जमीन अधिग्रहण करने का काम जल्दी शुरू करने का कहा. उक्त मामले में कलेक्टर शिवम वर्मा ने बताया कि किसानों चार गुना मुआवजा और बढ़ी गाइड लाइन से जमीन देने पर राजी हो गए है. किसानों ने जमीन अधिग्रहण जल्दी कर सड़क निर्माण शुरू करने की सहमति दी है.

Next Post

स्विट्जरलैंड ने कोलंबिया को शूटआउट में हराकर किया विश्वकप के क्वार्टरफाइनल में प्रवेश

Wed Jul 8 , 2026
वैंकूवर (कनाडा), 08 जुलाई (वार्ता) स्विट्जरलैंड ने शानदार प्रदर्शन करते हुए रोमांचक मुकाबले में कोलंबिया को पेनल्टी शूटआउट में 4-3 से हराकर फीफा विश्व कप 2026 के क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया। यह 72 साल बाद है जब स्विट्जरलैंड ने विश्वकप के क्वार्टरफाइनल में जगह बनाई है। बीसी पैलेस में […]

You May Like