वार्ड में पहुंचे निगम आयुक्त, सफाई न होने पर दरोगा को नोटिस

रीवा: निगम आयुक्त डॉ. सौरभ सोनवणे ने शहर के विभिन्न वार्डों का स्थल निरीक्षण कर व्यवस्थाओं की जायजा लिया.इस दौरान उन्होंने वार्ड क्रमांक 27 का भ्रमण कर वर्षा ऋतु में संभावित जलभराव स्थल का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान निगमायुक्त ने वर्षा जल निकासी, नालियों की सफाई व्यवस्था का जायजा लिया. वर्षा ऋतु में होने वाले जलभराव की समस्या को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों को स्थायी समाधान के लिए स्ट्रॉर्म वाटर ड्रेनेज हेतु विस्तृत कार्ययोजना तैयार करने के निर्देश दिए.

निरीक्षण के दौरान वार्ड की नालियों की सफाई संतोषजनक नहीं पाए जाने पर संबंधित वार्ड दरोगा को नोटिस जारी करने के निर्देश दिए. साथ ही निर्देशित किया गया कि क्षेत्र की सभी नालियों की नियमित सफाई की जाए. उन्होंने यह भी निर्देश दिए कि जिन दुकानदारों द्वारा नालियों में कचरा डाला जा रहा है उन पर चलानी कार्रवाई की जाए. इसके अतिरिक्त, रोड पटरी पर किए गए अस्थायी अतिक्रमण को तत्काल हटाने के निर्देश दिए. आयुक्त ने वार्ड क्रमांक 38 एवं 39 में वर्षा ऋतु के दौरान उत्पन्न होने वाली बाढ़/फ्लड की संभावित स्थिति के संबंध में भी जानकारी प्राप्त की. निरीक्षण के दौरान कार्यपालन यंत्री सिद्धार्थ सिंह, सहायक यंत्री मौजूद रहे.

Next Post

पर्यावरण-संरक्षण के संदेश के साथ मनेगी होली, गो-काष्ठ आधारित होलिका दहन को बढ़ावा

Sat Feb 28 , 2026
ग्वालियर: इस वर्ष होली पर्व को पर्यावरण-संरक्षण और सामाजिक सद्भाव के संदेश के साथ मनाया जाएगा। प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे आपसी मतभेद भुलाकर भाईचारे, सामाजिक एकता और उल्लास के साथ होली मनाएं। होलिका दहन में लकड़ी के स्थान पर गो-काष्ठ (उपलों) का अधिकाधिक उपयोग करें। […]

You May Like

मनोरंजन